LOADING...
भारत बनाम अफगानिस्तान: तीसरे वनडे मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
क्लीन स्वीप करना चाहेगी भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम अफगानिस्तान: तीसरे वनडे मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Jun 19, 2026
11:49 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज का तीसरा वनडे मैच 20 जून को खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई हुई है और मेजबान टीम क्लीन स्वीप करना चाहेगी। दूसरी तरफ अफगान टीम आखिरी मैच को हर हाल में जीतकर सीरीज का समापन करना चाहेगी। आइए मैच के प्रीव्यू और इससे जुड़ी अहम बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड 

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को नहीं मिली है एक भी जीत

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 5 मैच में जीत मिली है। एक मैच टाई हुआ है। भारत के सामने अफगानिस्तान की टीम एक भी वनडे मुकाबला जीत नहीं पाई है। अफगानिस्तान की टीम ने साल 2018 में भारत के खिलाफ एकमात्र टाई मुकाबला खेला था। पहली बार भारत-अफगानिस्तान 2026 में किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आपस में खेल रही है।

भारत 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम 

तीसरे वनडे के लिए हर्षित राणा को टीम में जोड़ा गया है। हालांकि, वह बेंच पर नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव, और अपनी पहली सीरीज में प्रभावित करने वाले गुरनूर बरार जैसे नए गेंदबाज चेन्नई में भी खेल सकते हैं। संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, और प्रिंस यादव।

Advertisement

अफगानिस्तान 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है अफगानी टीम 

दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने 402 रन बनाए थे, जिसमें अफगानिस्तान के ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए थे। सीरीज के आखिरी मैच में अफगान टीम अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। अनुभवी राशिद खान चेन्नई के मैदान पर उपयोगी प्रदर्शन करना चाहेंगे। संभावित एकादश: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दारविश रसूली, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, और बिलाल सामी।

Advertisement

पिच 

ऐसी होगी एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच

चेन्नई की पिच में आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज सतह का फायदा ले सकते हैं। यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है, जो मैच के आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। अब तक यहां 28 वनडे मुकाबले हुए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 मैच जीते हैं, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 12 मैच में जीत (बेनतीजा-1) मिली है।

जानकारी

कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, शनिवार को चेन्नई में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और रात में 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन और रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में बारिश की 55 प्रतिशत संभावना है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

गिल ने पिछले वनडे में 154 रन बनाए थे। वह इस सीरीज में 2 पारियों में 135.22 की स्ट्राइक रेट से 238 रन बना चुके हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज किशन ने भी पिछले मैच में शतक लगाकर अच्छी लय के संकेत दिए हैं। तेज गेंदबाज गुरनूर ने 2 मैचों में 14.50 की औसत के साथ 6 विकेट लिए हैं। अफगानिस्तान के गेंदबाज नंगेयालिया खरोटी ने पिछले मैच में 4 विकेट लिए थे।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement