Loading...
टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम द्वारा बनाए गए सबसे छोटे स्कोर
15 अगस्त से भारत श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होगी (फाइल तस्वीर)

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम द्वारा बनाए गए सबसे छोटे स्कोर

Aug 11, 2026
01:27 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट क्रिकेट में कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं, लेकिन कुछ मौकों पर भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ाई है। दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में भारत के नाम कुछ बेहद कम स्कोर दर्ज हैं। 15 अगस्त से एक बार फिर दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। ऐसे में आइए आगामी सीरीज से पहले भारतीय टीम द्वारा श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए सबसे छोटे स्कोर पर नजर डालते हैं।

#1

112 रन, साल 2015 

साल 2015 में भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर गई थी। सीरीज का पहला टेस्ट गॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।

उस मैच में भारत को जीत के लिए सिर्फ 176 रन चाहिए थे, लेकिन दूसरी पारी में पूरी टीम केवल 112 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

रंगना हेराथ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 21 ओवर में 6 मेडन के साथ 48 रन देकर 7 विकेट लिए थे। वहीं, थारिंदु कौशल के खाते में 3 विकेट आए थे।

#2

138 रन, साल 2008

साल 2008 में कोलंबो में खेले गए टेस्ट में भारतीय टीम को पारी और 239 रन से हार मिली थी।

भारतीय टीम दूसरी पारी में फॉलो-ऑन खेलने पर मजबूर हुई थी और पूरी टीम महज 138 रन पर ऑलआउट हो गई।

गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए थे। मुथैया मुरलीधरन ने 13 ओवर में 26 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।

वहीं, अजंता मेंडिस ने 18 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे।

ADVERTISEMENT

#3

167 रन, साल 2005

साल 2005 में श्रीलंका टीम भारत के दौरे पर आई थी। सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया था।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और पूरी टीम केवल 167 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वीरेंद्र सहवाग ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए थे।

श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने 21 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

वहीं, मुरलीधरन ने 60 रन देकर 2 विकेट लिए थे। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था।

ADVERTISEMENT

#4

172 रन, साल 2017

साल 2017 में भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन पूरी टीम महज 172 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

चेतेश्वर पुजारा ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 52 रन बनाए थे।

श्रीलंका के सुरंगा लकमल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 ओवर में 12 मेडन के साथ 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। वह मुकाबला भी ड्रॉ रहा था।

ADVERTISEMENT