टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम द्वारा बनाए गए अब तक के सबसे छोटे टीम स्कोर
क्या है खबर?
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई विशाल स्कोर खड़े किए हैं, लेकिन कुछ मुकाबलों में बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरती भी नजर आई है। मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने टीम कई बार बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही, जिसका असर नतीजों पर भी पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ 2026 टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी ऐसा ही कुछ हुआ। ऐसे में आइए इस प्रारूप में भारतीय टीम द्वारा बनाए गए सबसे छोटे स्कोर पर नजर डालते हैं।
#1
74 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2008)
साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था। मेलबर्न में हुए मैच में नाथन ब्रेकन (3/11) ने नई गेंद से कमाल दिखाया और भारत ने 32 रन तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद भी भारत के विकेटों के गिरने का क्रम जारी रहा और पूरी टीम 17.5 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने 11.2 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था।
#2
76 रन बनाम इंग्लैंड (2026)
इंग्लैंड के खिलाफ साल 2026 की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक की टीम ने 201/7 का स्कोर बनाया। फिलिप सॉल्ट के बल्ले से सबसे ज्यादा 70 रन निकले थे। सैम कर्रन ने 41 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जोश टंग ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। इंग्लैंड ने मुकाबला 125 रन से अपने नाम किया था।
#3
79 रन बनाम न्यूजीलैंड (2016)
साल 2016 के टी-20 विश्व कप का 13वां मैच भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 126/7 का स्कोर बनाया था। कोरी एंडरसन के बल्ले से सबसे ज्यादा 34 रन निकले थे। जवाब में भारतीय टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 79 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 47 रन से जीता था।
#4
81/8 रन बनाम श्रीलंका, (2021)
साल 2021 में भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर गई थी। टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में सिर्फ 81/8 का स्कोर ही बना पाई। कुलदीप यादव ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। वनिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 14.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।