टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 120+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सबसे तेज जीत
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। हरारे में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 125/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की पारी (50) की मदद से 13.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यह भारत की इस प्रारूप में 120+ रन के स्कोर का पीछा करते हुए चौथी सबसे तेज जीत है।
#1
न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 गेंद शेष रहते हासिल किया 154 रन का लक्ष्य
भारत की टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 120+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे तेज जीत साल 2026 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ आई थी।
गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने कीवी टीम से मिले 154 रन के लक्ष्य को महज 10 ओवर में ही 60 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया था।
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों से नाबाद 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।
#2
बांग्लादेश के खिलाफ 49 गेंद शेष रहते हासिल किया 128 रन का लक्ष्य
इस सूची में दूसरे नंबर पर साल 2024 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ दर्ज की गई जीत है।
ग्वालियर में भारत ने बांग्लादेश टीम से मिले 128 रन के लक्ष्य को महज 11.5 ओवर में ही 49 गेंदें शेष रहते हुए महज 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।
इसमें भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
#3
इंग्लैंड के खिलाफ 43 गेंद शेष रहते हासिल किया 133 रन का लक्ष्य
इस सूची में तीसरे नंबर पर 2025 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दर्ज की गई जीत है।
कोलकाता में सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड टीम से मिले 133 रन के लक्ष्य को 12.5 ओवर में ही 43 गेंदें शेष रहते हुए महज 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।
इसमें भारत के लिए अभिषेक ने 34 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
#4
जिम्बाब्वे के खिलाफ 40 गेंद शेष रहते हासिल किया 126 रन का लक्ष्य
इस सूची में अब चौथे नंबर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की गई जीत हा गई है।
हरारे में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे टीम से मिले 126 रन के लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में ही 40 गेंदें शेष रहते हुए महज 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
इसमें भारत के लिए सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली।