Loading...
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय गेंदबाजों के कार्यभार का कैसे रखा जा रहा ध्यान? जानिए पूरी रणनीति
भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कई खुलासे किए हैं (फाइल तस्वीर)

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय गेंदबाजों के कार्यभार का कैसे रखा जा रहा ध्यान? जानिए पूरी रणनीति

Oct 26, 2026
01:46 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर खिलाड़ियों के कार्यभार को संभालने के लिए बनाई गई रणनीति का खुलासा किया है। इस योजना के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए गेंदबाजों का एक अलग समूह बैकअप के तौर पर तैयार रखा जाएगा। यह फैसला न्यूजीलैंड के चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिसमें 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं।

वनडे

वनडे सीरीज के 4 दिन बाद होगा टेस्ट सीरीज का आगाज 

टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी जो 5 मैचों की वनडे सीरीज समाप्त होने के महज 4 दिन बाद है।

इतने व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों के कार्यभार का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा।

वेलिंगटन में तीसरे टी-20 से पहले मोर्कल ने कहा कि वे सीरीज की तारीख नजदीक आने पर और साल के इस समय न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का आकलन करने के बाद गेंदबाजी संयोजन को अंतिम रूप देंगे।

भरोसा

मोर्कल ने अर्शदीप सिंह पर जताया भरोसा 

मोर्कल ने अर्शदीप सिंह की क्षमताओं पर भी भरोसा जताया है।

उन्होंने कहा कि अर्शदीप टेस्ट सीरीज के लिए संभावित गेंदबाजी संयोजन का हिस्सा हैं।

भारतीय गेंदबाज ने कहा, "हमारे पास कागजों पर और हमारी योजना में गेंदबाजों का एक अच्छा समूह है जो हर तरह की परिस्थितियों में उपयोगी साबित हो सकता है। अर्शदीप निश्चित रूप से इस चर्चा का हिस्सा हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर अर्शदीप लाल गेंद से खेलने के लिए भी तैयार रहेंगे।

ADVERTISEMENT

भारतीय

वनडे सीरीज में गेंदबाजों को बारी-बारी मौका दिया जाएगा 

भारतीय टीम पिछले कई महीनों से खिलाड़ियों के कार्यभार को संभालने की रणनीति पर काम कर रही है।

कुछ खिलाड़ी इंडिया-A की ओर से भी खेल चुके हैं।

मोर्कल ने कहा कि प्रत्येक गेंदबाज को अपने कार्यभार और गेंदबाजी को लेकर उससे की जाने वाली अपेक्षाओं की जानकारी है।

उन्होंने बताया कि वनडे सीरीज के दौरान गेंदबाजों को बारी-बारी से मौका दिया जाएगा, ताकि उन्हें मैच खेलने का अभ्यास मिले और वे धीरे-धीरे टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार हो सकें।

ADVERTISEMENT

कार्य-भार

बुमराह वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे 

मोर्कल ने खिलाड़ियों के कार्यभार को संभालने के लिए बनाई गई योजना पर भरोसा जताते हुए इसे पूरी तरह पुख्ता बताया।

उन्होंने कहा, "हमने फिलहाल हर चीज की योजना बनाने के लिहाज से एक मजबूत रणनीति तैयार की है, लेकिन दुर्भाग्य से हर बार चीजें योजना के मुताबिक नहीं होतीं।"

जसप्रीत बुमराह टेस्ट की तैयारी के लिए वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे, जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप भी गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे।

ADVERTISEMENT