Loading...
वनडे क्रिकेट: इतिहास में रनों के लिहाज से ये हैं भारत को मिली सबसे बड़ी हार
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से हराया है (फाइल तस्वीर)

वनडे क्रिकेट: इतिहास में रनों के लिहाज से ये हैं भारत को मिली सबसे बड़ी हार

Nov 13, 2026
04:46 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को 244 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम ने इस प्रारूप में कई यादगार जीत दर्ज की हैं, लेकिन उसे कुछ मुकाबलों में बड़ी शिकस्त भी झेलनी पड़ी है। आइए, एक नजर डालते हैं वनडे में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हारों पर।

#1

245 रन बनान श्रीलंका, साल- 2000

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 2000 में शारजाह के मैदान पर भारतीय टीम को 245 रनों से हराया था।

ये वनडे के इतिहास में रनों के लिहाज से भारत को मिली सबसे बड़ी हार है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 299/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में पूरी भारतीय टीम 54 रन पर पवेलियन में थी।

सनथ जयसूर्या ने 189 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। चमिंडा वास ने 9.3 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

#2

244 रन बनाम न्यूजीलैंड, साल- 2026

बे ओवल में खेले गए मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के बाद सभी विकेट खोकर 333 रन बनाए।

जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 89 रन पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड के लिए विल यंग (125) और टिम साइफर्ट (58) ने अच्छी पारियां खेलीं। जवाब में मैट हेनरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 2 मेडन के साथ 27 रन देकर 6 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 2.80 की रही।

ADVERTISEMENT

#3

214 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, साल- 2015 

तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम है। उसने साल 2015 में भारतीय टीम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 214 रनों से हराया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 438/4 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था। जवाब में पूरी भारतीय टीम 36 ओवर में 224 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

कगिसो रबाडा ने 4 विकेट चटकाए थे। क्विंटन डिकॉक (109), फाफ डू प्लेसी (133), और एबी डिविलियर्स (119) ने शानदार शतकीय पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT

#4

208 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल- 2004

साल 2004 में सिडनी के मैदान पर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच वनडे मुकाबला हुआ था।

उस मैच में भारतीय टीम को 208 रनों से हार मिली थी। वनडे में रनों के लिहाज से भारत की चौथी सबसे बड़ी हार है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने 359/5 का स्कोर बनाया था। मैथ्यू हेडन के बल्ले से 126 रन की पारी निकली थी।

जवाब में पूरी भारतीय टीम सिर्फ 151 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

ADVERTISEMENT