वनडे रैंकिंग में सलाना अपडेट के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शीर्ष स्थान पर कायम
क्या है खबर?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की पुरुष वनडे टीम रैंकिंग के सलाना अपडेट के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम शीर्ष स्थान पर बरकरार है। हालांकि, भारत और दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के बीच अंकों का अंतर कम हो गया है। भारत की रेटिंग 119 से घटकर 118 हो गई है, जबकि न्यूजीलैंड की रेटिंग 2 अंक बढ़कर 113 पहुंच गई है। इसके बावजूद भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है। आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते
अन्य
अन्य टीमों की है ये स्थिति
वनडे रैंकिंग में मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 109 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। शीर्ष-10 में एकमात्र बदलाव चौथे स्थान पर देखने को मिला है, जहां दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (102) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम (100) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, 9वें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच अंतर भी बढ़ गया है। दोनों टीमों के बीच अब रेटिंग अंकों का फासला 10 अंक का हो गया है।
टी-20
टी-20 में भी शीर्ष पर बरकरार भारतीय टीम
भारतीय टीम सिर्फ वनडे क्रिकेट ही नहीं, बल्कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। भारतीय टीम के 275 रेटिंग अंक हैं। वहीं, टेस्ट रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर मौजूद है। इस प्रारूप में उसके 104 रेटिंग अंक हैं। टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर काबिज हैं। यानी भारत 2 प्रारूपों में शीर्ष-3 टीमों में शामिल है, जबकि टी-20 में उसका दबदबा बरकरार है।
टीम
अफगानिस्तान के खिलाफ खेलगी भारतीय टीम वनडे सीरीज
आगामी ICC वनडे विश्व कप को देखते हुए भारतीय टीम इस साल कई 50 ओवर के मुकाबले खेलेगी। भारत का अगला वनडे कार्यक्रम अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली जाने वाली 3 मैचों की सीरीज है। इस सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी। विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए अहम मानी जा रही है, जहां खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा।