LOADING...
टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने जीते हैं 5 मैच, जानिए प्रदर्शन
शानदार लय में चल रही है भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने जीते हैं 5 मैच, जानिए प्रदर्शन

Feb 19, 2026
08:24 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शुरुआती चारों मैच जीते हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने सुपर-8 चरण का पहला मैच खेलेगी। प्रोटियाज टीम ने भी अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते हैं। ऐसे में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला मैच रोचक होने की उम्मीद है। इस बीच दोनों देशों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड 

भारत का पलड़ा रहा है भारी

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2006 में खेला गया था। अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 13 मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है और 21 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। टी-20 प्रारूप में दोनों टीमों की पिछली 7 भिड़ंत में से 6 में भारत को जीत मिली है।

टी-20 विश्व कप 

टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का रहा है वर्चस्व 

टी-20 विश्व कप में अब तक दोनों टीमें कुल 7 मैचों में आपस में भिड़ी हैं, जिसमें से 5 में भारतीय टीम जीती है और 2 मुकाबले प्रोटियाज टीम ने अपने नाम किए हैं। आखिरी बार टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जिसे भारतीय टीम ने 7 रन से जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हुए भारत ने वो खिताबी जीत हासिल की थी।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका 

दक्षिण अफ्रीका के इन खिलाड़ियों का अच्छा रहा है प्रदर्शन

भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाए हैं। उन्होंने 28 मैचों में 33.11 की औसत और 146.23 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए हैं। क्विंटन डिकॉक ने 15 मैचों में 42.25 की औसत और 149.55 की स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने 16.50 की औसत से 9 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। केशव महाराज ने 29.33 की औसत से 15 विकेट लिए हैं।

Advertisement

भारत 

भारत से इन खिलाड़ियों का रहा है उम्दा प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 18 मैचों में 26.81 की औसत और 130.00 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार ने 14 पारियों में 31.23 की औसत से 406 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 18.86 की औसत से 23 विकेट और अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती ने 11.36 की औसत से 22 विकेट लिए हैं।

Advertisement