भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया पावरप्ले में विश्व रिकॉर्ड, जानिए कितने रन बनाए
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पावरप्ले के दौरान 118 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआती 6 ओवर में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। पूर्ण सदस्य देशों की टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले का यह सबसे बड़ा स्कोर है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने महज 44 गेंदों में 133 रन की साझेदारी निभाई।
स्कोर
अभिषेक ने पावरप्ले में ये उपलब्धि भी हासिल की
इससे पहले भारतीय टीम का पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर 100 रन था, जो उसने नई दिल्ली में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाया था।
भारत ने वह मुकाबला 127 रन से जीता था।
वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए पावरप्ले के दौरान सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में पहले और दूसरे स्थान पर अभिषेक ही हैं। उन्होंने 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ 76 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 67 रन बनाए।
टीम
पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें
पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर है, जिसने 2024 में एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के खिलाफ एक विकेट पर 113 रन बनाए थे।
जिम्बाब्वे 103/1 के साथ इस सूची में तीसरे और दक्षिण अफ्रीका 102/0 के साथ चौथे स्थान पर है।
वहीं, इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बिना विकेट खोए पहले 6 ओवरों में 100 रन बनाए थे।