LOADING...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर भारतीय कोच का बड़ा बयान आया सामने, जानिए क्या कहा 
वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना पड़ सकता है (फाइल तस्वीर)

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर भारतीय कोच का बड़ा बयान आया सामने, जानिए क्या कहा 

Jul 03, 2026
08:44 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की बढ़ती मांग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन फिलहाल मौजूदा खिलाड़ियों पर भरोसा जताना चाहता है और इसी वजह से 15 वर्षीय खिलाड़ी को इंतजार करना पड़ सकता है। मोर्कल ने यह भी साफ किया कि किसी खिलाड़ी को उसकी स्वाभाविक बल्लेबाजी स्थिति से हटाकर खिलाने का इरादा नहीं है। ऐसे में वैभव को जगह देना टीम प्रबंधन के लिए आसान नहीं है।

बयान

मोर्कल ने क्या कहा?

मोर्कल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसमें बहुत ज्यादा पहलू हैं। हमें इस बात का भी सम्मान करना होगा कि हमारे पास टी-20 का नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा है। वहीं, संजू सैमसन विश्व कप में टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे और उनका IPL सीजन भी शानदार रहा था। कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा जताना और उनका समर्थन करना हमारा कर्तव्य है। हां, एक युवा खिलाड़ी दरवाजा खटखटा रहा है और यह काफी रोमांचक भी है।"

वैभव

क्यों वैभव को नहीं मिल रहा मौका? 

मोर्कल ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि केवल शीर्ष क्रम के उन 2 खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए यह एक अच्छा संदेश है कि हम अपने खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन पर पूरा भरोसा करते हैं। दिन के अंत में सबसे अहम बात मैदान पर प्रदर्शन करने की होती है। साथ ही, हम किसी खिलाड़ी को उसकी स्वाभाविक बल्लेबाजी स्थिति से हटाकर खिलाना भी नहीं चाहते।"

Advertisement

तालमेल

वैभव ने टीम के साथ तालमेल बैठा लिया है

मॉर्केल ने वैभव को लेकर आगे कहा, "यह उतना आसान नहीं है कि हम सिर्फ यह कह दें कि चलिए उसे टीम में शामिल कर लेते हैं। यह उन खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखने का मामला है, जिन्होंने विश्व कप जिताए हैं और मुश्किल परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है। वैभव ने टीम के साथ अच्छी तरह तालमेल बिठा लिया है और अभ्यास सत्रों में भी वह काफी प्रभावशाली नजर आए हैं।"

Advertisement

मौका

जब भी मौका मिलेगा वैभव अच्छा करेगा 

मोर्कल ने वैभव को लेकर यह भी कहा कि 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना किसी भी खिलाड़ी के लिए चुनौतीपूर्ण और दबाव भरा हो सकता है, लेकिन अब तक हुए अभ्सयास सत्रों में वैभव ने काफी प्रभावित किया है। हम सभी यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वह आगे कैसा प्रदर्शन करता है। जब भी उसे मौका मिलेगा, मुझे पूरा भरोसा है कि वह इसके लिए पूरी तरह तैयार होगा।

Advertisement