Loading...
भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
विराट कोहली ने मैच में शानदार शतक लगाया

भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

Sep 27, 2026
09:34 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 295/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम ने केवल 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जस्टिन ग्रीव्स (101), जॉन कैंपबेल (62), अमीर जांगू (58) की पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था।

कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किए थे।

जवाब में शुभमन गिल (110) और विराट कोहली के शानदार शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

वेस्टइंडीज का कोई भी गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

हॉल

कुलदीप ने 10वीं बार लिया 4 विकेट हॉल

कुलदीप ने 10 ओवर गेंदबाजी की और एक मेडन के साथ सिर्फ 40 रन खर्च करते हुए 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 4 की रही।

ये उनके वनडे करियर का 10वां 4 विकेट हॉल रहा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप ने दूसरी बार 4 विकेट हॉल लिया है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 19 पारियों में 20.27 की औसत से 37 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

ADVERTISEMENT

शतक

गिल ने वनडे करियर का 10वां शतक लगाया

गिल ने 108 गेंदों का सामना किया और 110 रन बनाए। उनके बल्ले से 13 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 101.85 की रही।

यह उनके वनडे करियर का 10वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला ही शतक रहा है, जिसे उन्होंने 96 गेंदों में पूरा किया।

इस पारी के दौरान गिल ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर वनडे क्रिकेट में अपने 3,000 रन भी पूरे किए। उन्होंने 61 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

15,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने कोहली 

कोहली ने अपने वनडे करियर में 315वें मैच की 303 पारियों में 15,000 रन पूरे किए।

उन्होंने लगभग 60 की औसत के साथ ये आंकड़ा छूआ। कोहली वनडे प्रारूप में फिलहाल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही उनसे अधिक रन (18,426) बना चुके हैं।

तेंदुलकर ने 377वीं पारी में अपने 15,000 रन पूरे किए थे। ऐसे में कोहली सबसे तेज (303 पारियों में) ये आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बने।

ADVERTISEMENT