Loading...
इंडिया-A बनाम पाकिस्तान-A: पाकिस्तानी बल्लेबाजों से भिड़े हर्षित राणा, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव
पाकिस्तानी बल्लेबाजों से भिड़े हर्षित राणा

इंडिया-A बनाम पाकिस्तान-A: पाकिस्तानी बल्लेबाजों से भिड़े हर्षित राणा, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

Nov 22, 2026
06:14 pm

क्या है खबर?

ACC मेंस राइजिंग एशिया कप 2026 के तहत रविवार को इंडिया-A और पाकिस्तान-A के बीच खेले जा रहे हाई-वोल्टेज मुकाबले की शुरुआत के साथ ही मैदान पर गर्मागर्मी देखने को मिली। भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा की पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज श्यामल हुसैन और माज सदाकत से बीच मैदान तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मैदानी अंपायर को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विवाद

कैसे शुरू हुआ विवाद?

मुकाबले में पाकिस्तान-A ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ओपनिंग करने उतरे हुसैन और सदाकत ने आक्रामक रुख अपनाते हुए हर्षित को निशाना बनाया। उनके शुरुआती 3 ओवरों में ही 30 से ज्यादा रन कूट दिए।

पारी के 7वें ओवर में पहले हर्षित और हुसैन के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसके तुरंत बाद हर्षित की सदाकत के साथ भी तीखी बहस हो गई।

इस पर अंपायरों को तुरंत बीच में आकर दोनों पक्षों को अलग किया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें बहस का वीडियो

ADVERTISEMENT

जश्न

विकेट गिरने के बाद हर्षित ने मनाया आक्रामक जश्न

हुसैन और सदाकत ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। भारतीय स्पिनर आयुष बडोनी ने हुसैन (35) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई और यहीं से भारत ने मैच में वापसी की।

हुसैन का कैच हर्षित ने ही लपका और कैच पकड़ने के बाद बेहद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।

इसके बाद अपने स्पेल के 5वें ओवर में हर्षित ने रोहेल नाजिर को आउट करने के बाद भी उन्हें पवेलियन लौटने का इशाना किया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें हर्षित के जश्न का वीडियो

ADVERTISEMENT