भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, बाहर हुए ये स्टार खिलाड़ी
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका लगा है। मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे हैं, लेकिन पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। चोट के चलते दोनों खिलाड़ी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे, जिसमें न्यूजीलैंड को 2-3 से हार मिली थी। वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा।
चोट
ऐसे आईं दोनों खिलाड़ियों को चोट
चैपमैन को यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग में खेलते समय बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के बयान के मुताबिक, हाल ही में हुई MRI जांच के बाद उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए 2 सप्ताह और पुनर्वास (चोट से उबरने की प्रक्रिया) की जरूरत है।
वहीं, रचिन एक प्रचार कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। NZC के अनुसार, उन्हें पूरी क्षमता से फील्डिंग करने के लिए अभी और समय चाहिए।
टीम
इन खिलाड़ियों को मिला है मौका
विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट को पहले 3 वनडे मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है।
उन्हें पहले ही सीरीज के आखिरी 2 मैचों के लिए टीम में जगह मिल चुकी थी।
बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को भी टीम में बुलाया गया है।
निकोल्स पहले 3 वनडे मुकाबलों के लिए टीम का हिस्सा होंगे, जबकि फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी 2 मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे।
टीम
वनडे सीरीज के लिए ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम
पहले 3 वनडे मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, साइफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।
आखिरी 2 वनडे मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।