इन टेस्ट सीरीज में सलामी जोड़ी साझेदारी में कुल 25 रन भी नहीं बना सकी
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट में शिकस्त झेल चुकी पाकिस्तानी टीम अब तीसरे एजबेस्टन टेस्ट में भी मुश्किलों में घिरी है। इसमें पाकिस्तान की असफलता का प्रमुख कारण उनके सलामी बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन भी है। एक भी पारी में पाकिस्तानी सलामी जोड़ी साझेदारी में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी है। 3 मैचों की उन टेस्ट सीरीज के बारे में जानते हैं, जिनमें सलामी जोड़ी साझेदारी में 25 रन भी नहीं बना सकी हैं।
#1
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (20 रन, 2026)
पहले लीड्स टेस्ट में अजान ओवैस और इमाम उल हक की जोड़ी कोई रन नहीं जोड़ सकी।
दरअसल, पहली पारी में अजान शून्य पर और दूसरी पारी में इमाम शून्य पर आउट हुए।
इसके बाद दूसरे टेस्ट में शान मसूद और अजान की जोड़ी ने दोनों पारियों में क्रमशः 5 और 7 रन जोड़े।
तीसरे टेस्ट में शान और सैम अयूब की जोड़ी ने 8 और 0 रन की साझेदारी की है। अयूब दोनों पारियों में खाता नहीं खोल सके।
#2
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (20 रन, 1990)
पाकिस्तान ने 1990 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू सीरीज को 1-1 से ड्रॉ खेला था।
पहले कराची टेस्ट में शोएब मोहम्मद और रमीज राजा की सलामी जोड़ी ने क्रमशः 2 और 15 रन साझेदारी में बनाए थे।
दूसरे फैसलाबाद टेस्ट में शोएब मोहम्मद और सईद अनवर की जोड़ी ने 1 और 0 रन की साझेदारी की थी।
तीसरे लाहौर टेस्ट में आमिर मलिक और मोहम्मद ने 2 और 0 रन की साझेदारी की थी।
#3
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (23 रन, 2006)
श्रीलंका ने 2006 में इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से ड्रॉ कराया था।
सीरीज के पहले लॉर्ड्स टेस्ट में उपुल थरंगा और जेहान मुबारक की सलामी जोड़ियों ने क्रमशः 0 और 10 रन जोड़े।
दूसरे बर्मिंघम टेस्ट में थरंगा और माइकल वैनडॉर्ट ने 3 और 2 रन की साझेदारी की।
आखिर में ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में थरंगा और माइकल वैनडॉर्ट ने 2 और 6 रन जोड़े थे।