NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE Super Showdown के इतिहास समेत जानिए इस साल के बड़े मैच और अहम बातें
    खेलकूद

    WWE Super Showdown के इतिहास समेत जानिए इस साल के बड़े मैच और अहम बातें

    WWE Super Showdown के इतिहास समेत जानिए इस साल के बड़े मैच और अहम बातें
    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 25, 2020, 07:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE Super Showdown के इतिहास समेत जानिए इस साल के बड़े मैच और अहम बातें

    दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग प्रमोशन कंपनी WWE अपने एक बड़े पीपीवी का आयोजन करने के लिए तैयार है। सुपर शोडाउन नाम का यह पीपीवी 27 फरवरी को सउदी अरब में आयोजित किया जाएगा। यह पीपीवी साल में एक बार कराया जाता है और इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी। लगातार दूसरे साल इसका आयोजन सउदी अरब में कराया जा रहा है। आइए जानते हैं इस साल के बड़े मैचों के अलावा पीपीवी से जुड़ी सभी अहम बातें।

    2018 में शुरु हुआ था सुपर शोडाउन

    सुपर शोडाउन पीपीवी की शुरुआत 2018 में हुई थी और इसका पहला संस्करण ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया था। इस पीपीवी को इस कारण शुरु कराया गया था ताकि WWE अपने इवेंट्स को अमेरिका से बाहर ले जा सके। 2019 में इसे सउदी अरब ले जाया गया और WWE तथा सउदी अरब के बीच साइन किए गए 10 साल के डील के अंतर्गत पहली बार यह पीपीवी सउदी अरब पहुंचा।

    सुपर शोडाउन 2020 के बड़े मुकाबले

    इस साल का सबसे बड़ा मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के रूप में लड़ा जाएगा। यूनिवर्सल चैंपियन द फीन्ड का सामना दिग्गज रेसलर गोल्डबर्ग से होगा। यह मुकाबला पीपीवी का मेन इवेंट होगा। इसके अलावा ब्रॉक लेसनर और रिकोशे के बीच WWE चैंपियनशिप का मुकाबला लड़ा जाएगा। रोमन रेंस और बैरन कॉर्बिन स्टील केज मुकाबले में आमने-सामने होंगे। इस पीपीवी में महान रेसलर हल्क होगन के आने की भी उम्मीद है।

    मेन इवेंट पर कराया जाता है तगड़ा मुकाबला

    सुपर शोडाउन के मेन इवेंट के लिए कंपनी हमेशा बड़े मुकाबले कराती है। 2018 में हुए पहले सुपर शोडाउन का मेन इवेंट ट्रिपल एच और द अंडरटेकर के बीच लड़ा गया था। अंडरटेकर का साथ केन ने और ट्रिपल एच का साथ शॉन माइकल्स ने दिया था। 2019 के मेन इवेंट की बात करें तो गोल्डबर्ग और अंडरटेकर के बीच पहला मुकाबला कराया गया। इस मुकाबले की काफी आलोचना हुई थी।

    हर साल सउदी अरब में एक इवेंट कराएगा WWE

    WWE ने 2014 में पहली बार सउदी अरब में अपना शो आयोजित किया था। 2018 में सउदी सरकार ने WWE के साथ 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके तहत हर साल WWE सउदी अरब में कम से कम एक पीपीवी का आयोजन करेगी। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत WWE का सउदी अरब में पहला शो ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल के रूप में हुआ था। 2019 क्राउन ज्वेल में पहली बार महिला रेसलर्स को मैच लड़ने की छूट मिली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    एक-दूसरे के साथ काम करना बिल्कुल पसंद नहीं करते थे ये रेसलर्स WWE रेसलमेनिया
    WWE: इन रेसलर्स को कभी नहीं हरा सके हैं अंडरटेकर WWE रेसलमेनिया
    WWE: एक से ज़्यादा बार शादी कर चुके हैं ये बड़े सुपरस्टार्स WWE रेसलमेनिया
    WWE: 2020 में इमोशनल विदाई ले सकते हैं ये पांच बड़े रेसलर्स WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: भारत के इन तीन लड़कों को मिला कंपनी के परफॉर्मेंस सेंटर में जाने का मौका WWE
    WWE Royal Rumble 2020: ड्रू मैकइंटायर ने जीता पुरुष और शार्लेट फ्लेयर ने महिला रॉयल रंबल WWE
    WWE: जानिए रॉयल रंबल का पूरा इतिहास और इससे जुड़े अदभुत रिकॉर्ड्स WWE
    WWE: अभी भी रेसलिंग करने के लिए फिट हैं ये पांच महान रेसलर्स WWE

    WWE स्मैकडाउन

    AEW में जाकर खुद को फिर से साबित कर सकते हैं ये पांच पूर्व WWE सुपरस्टार्स WWE
    WWE छोड़कर AEW जा सकता है यह बड़ा सुपरस्टार WWE
    WWE: 2019 में ये रहे रॉ और स्मैकडाउन के बेस्ट एपिसोड, इतने लोगों ने देखा WWE
    WWE: 2019 में ये पांच महान रेसलर्स इस दुनिया को कह गए अलविदा WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023