ILT20: 22 नवंबर से शुरू होगा 5वां सीजन, दुबई में होगा फाइनल मैच
क्या है खबर?
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की लोकप्रिय इंटरनेशनल टी-20 लीग (ILT20) के 5वें सीजन की शुरुआत 22 नवंबर, 2026 से होगी। इस टी-20 लीग में कुल 34 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 30 लीग मैच और प्लेऑफ शामिल हैं। कार्यक्रम के मुताबिक, फाइनल मैच 20 दिसंबर को खेला जाएगा। आगामी सीजन के सभी मैच दुबई, अबूधाबी और शारजाह में खेले जाने तय हैं। पिछले सीजन की तरह इस बार भी 6 टीमें हिस्सा लेंगी।
बयान
हम इस लीग की सफलता से बेहद खुश हैं- डेविड व्हाइट
ILT20 के CEO डेविड व्हाइट ने कहा, "हमें इंटरनेशनल लीग टी-20 के 5वें सीजन के समय की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। खाड़ी क्षेत्र का यह सबसे बड़ा क्रिकेट आयोजन 22 नवंबर से 20 दिसंबर, 2026 तक खेला जाएगा। हम चौथे सीजन की सफलता से बहुत खुश हैं। प्रसारण के आंकड़े, दर्शकों की दिलचस्पी और शीर्ष टी-20 सितारों की भागीदारी ने इस टूर्नामेंट को एक शानदार सफलता बनाया।"
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
BACK IN ACTION! 🔥
— International League T20 (@ILT20Official) April 13, 2026
Circle it. Lock it. Don’t miss it. 🗓️
Season 5 | 22 Nov – 20 Dec 🔥
Read more: https://t.co/WM3uzTVkUV#DPWorldILT20 #AllInForCricket #WhereTheWorldPlays pic.twitter.com/HAxlFlahg6
सीजन
जनवरी में हुआ था पिछले सीजन का फाइनल
ILT20 के पहले 3 सीजन जनवरी-फरवरी के समय में खेले जाने के बाद, चौथे सीजन में लीग दिसंबर के समय में शिफ्ट हुई थी। टूर्नामेंट का चौथा सीजन का फाइनल मैच 4 जनवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ था। तब खिताबी मैच में डेजर्ट वाइपर्स ने MI एमिरेट्स को 46 रनों से हराकर खिताब जीता था। बता दें कि वाइपर्स पहली बार इस टूर्नामेंट में विजेता बनी थी।