NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़े प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर
    खेलकूद

    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़े प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर

    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़े प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर
    लेखन मनोज शर्मा
    Feb 07, 2023, 03:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़े प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी तक टी-20 महिला विश्व कप का खिताब नहीं जीता है (तस्वीर: ट्विटर/@mandhana_smriti)

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 का आठवां संस्करण 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर शुरू होने जा रहा है। न्यूलैंड्स, बोलैंड पार्क और सेंट जॉर्ज पार्क आगामी टूर्नामेंट के तीन आयोजन स्थान होंगे। पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम अपने खिताब की रक्षा करना चाहेगी। दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने पहले खिताब को जीतने की उम्मीद से मैदान में उतरेगी। आइए भारतीय टीम से जुड़े कुछ आंकड़े पर एक नजर डालते हैं।

    हरमनप्रीत कौर करेंगी भारतीय टीम का नेतृत्व 

    हरमनप्रीत कौर आगामी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व करेंगी। भारतीय टीम का टी-20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया था तब टीम उपविजेता रही थी। इस बार टीम की विश्व कप जीत की संभावनाओं की बात करें तो भारतीय दल काफी मजबूत नजर आ रहा है। स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा और हरमनप्रीत बल्लेबाजी की बागडोर संभालेंगी। दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह के रूप में टीम के पास योग्य गेंदबाजों की भी कमी नहीं है।

    महिला टी-20 विश्व कप में भारत की शीर्ष प्रदर्शनकर्ता 

    हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाली मिताली राज (726) महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। एक्टिव खिलाड़ियों में हरमनप्रीत टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे अधिक रन (458 रन) बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (43) टी-20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।

    इन रिकॉर्ड्स पर है भारतीय खिलाड़ियों की नजर 

    हरमनप्रीत इसी विश्व कप के दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,000 से अधिक रन बनाने वाली सिर्फ चौथी महिला बन सकती हैं। उनके खाते में अभी 2,940 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं। उनकी हमवतन स्मृति की निगाहें भी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में समान अंक (2,651) को हासिल करने पर होंगी। दाएं हाथ की स्पिनर दीप्ति इस फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने के करीब हैं, वहीं शिखा पांडे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 विकेट पूरे करने के करीब हैं।

    भारत की निगाहें अपने पहले टी-20 विश्व कप खिताब पर 

    भारत 2020 में महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले फाइनल में पहुंचा था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। मेजबान टीम ने फाइनल में 85 रनों से जीत हासिल की, हालांकि हार के बावजूद भारत ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया था। भारत 2009, 2010 और 2018 संस्करण में सेमीफाइनल तक पहुंचा था। भारत ने अब तक 32 टी-20 विश्व कप मैचों में से 16 जीते हैं।

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम 

    टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-A: दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका। ग्रुप-B: भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, आयरलैंड, वेस्टइंडीज। महिला टी-20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिगेज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर , राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    अमृतपाल को शरण देने वाली महिला पटियाला से गिरफ्तार, नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई अमृतपाल सिंह
    वनप्लस नॉर्ड CE 3 लाइट 5G में मिल सकते हैं ये बेहतरीन फीचर्स वनप्लस
    नीरज चोपड़ा ने दिया स्कूली बच्चों को सरप्राइज, देखें बच्चों के साथ उनका वीडियो  नीरज चोपड़ा
    IPL 2023: ये खिलाड़ी हो सकते हैं 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' के दावेदार, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: विराट कोहली अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB के लिए बुरी खबर, रजत पाटीदार समेत इन खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है गुजरात टाइटंस की ताकत और कमजोरी? जानिए टीम का सटीक विश्लेषण  गुजरात टाइटंस
    पहला टी-20: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने पर टूट गई थीं जेमिमा, कैसे हुई वापसी? जेमिमा रोड्रिगेज
    ICC ने चुनी महिला टी-20 विश्व कप की टीम, भारत से केवल ऋचा घोष को मौका महिला क्रिकेट विश्व कप
    विमेंस प्रीमियर लीग होगा राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म- पूनम यादव विमेंस प्रीमियर लीग
    हरमनप्रीत के रनआउट पर एलिसा हीली का तंज, बोलीं- वह आसानी से क्रीज में पहुंच जाती ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट

    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को दिया 183 रन लक्ष्य, साइवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को हराकर फाइनल में किया प्रवेश विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: 3.20 करोड़ रूपये में बिकने वाली एश्ले गार्डनर ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, जानें आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग

    महिला टी-20 विश्व कप

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: मेगन शट्ट ने हरमनप्रीत कौर पर कसा तंज, जानिए पूरा मामला  हरमनप्रीत कौर
    महिला टी-20 विश्व कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 157 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप, सेमीफाइनल: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, ये बने रिकॉर्ड्स दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्वकप: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 165 रन का लक्ष्य, ब्रिट्स-वोल्वार्ड्ट के अर्धशतक महिला क्रिकेट

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023