NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप में इन प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी खास नजर 
    अगली खबर
    महिला टी-20 विश्व कप में इन प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी खास नजर 
    आगामी महिला टी-20 विश्व कप में स्मृति मंधाना भारत के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगी (तस्वीर: ट्विटर/@mandhana_smriti)

    महिला टी-20 विश्व कप में इन प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी खास नजर 

    लेखन मनोज शर्मा
    Feb 07, 2023
    12:06 pm

    क्या है खबर?

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर 10 फरवरी से होने जा रहा है।

    महिला क्रिकेट के इस मेगा टूर्नामेंट का यह आठवां संस्करण होगा, जिसमें 10 टीमें एक-दूसरे खिलाफ ताकत दिखाती नजर आएंगी।

    टूर्नामेंट की बड़ी टीमों ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान के पास ऐसी कई खिलाड़ी हैं जो इस बड़े मंच पर चमक बिखेर सकती हैं।

    आइए महिला विश्व कप में भाग ले रही कुछ प्रमुख खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    ताहलिया मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया) 

    ताहलिया मैक्ग्राथ के टीम में आने के बाद से ऑस्ट्रेलिया को काफी फायदा हुआ है। वह गेंद और बल्ले से लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं।

    इस ऑलराउंडर ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने लगभग 40 की औसत से 128 रन बनाए थे और आठ विकेट भी लिए थे।

    उन्हें 2022 के लिए 'ICC महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' भी चुना गया था।

    #2

    स्मृति मंधाना (भारत) 

    ओपनर स्मृति मंधाना लय में होने पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए खतरा बन सकती हैं।

    इस बल्लेबाज ने पिछले साल पांच अर्धशतकों की मदद से 594 रन बनाए थे।

    इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें 'ICC महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के लिए नामांकन भी मिला था।

    CWG में दो अर्द्धशतकों के साथ उन्होंने 159 रन बनाए थे।

    हाल ही में समाप्त हुई ट्राई सीरीज में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 74* की तूफानी पारी खेली थी।

    #3

    सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) 

    सोफी डिवाइन ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर छाप छोड़ने के लिए एक बार फिर तैयार हैं।

    ऑलराउंडरों की महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में तीसरे नंबर की खिलाड़ी ने टी-20 विश्व कप में 652 रन और 29 विकेट लिए हैं।

    उन्होंने पिछले साल खेले 14 मैचों में 29.92 की औसत से 389 रन बनाए थे और 13 विकेट लिए थे।

    डिवाइन न्यूजीलैंड के लिए लंबे समय से चले आ रहे खिताबी अकाल को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

    #4

    निदा डार (पाकिस्तान) 

    पाकिस्तानी ऑलराउंडर निदा डार के लिए 2022 बल्ले के साथ एक असाधारण वर्ष रहा था। उन्होंने 56.57 की शानदार औसत से 396 रन बनाए थे।

    पिछले साल एशिया कप के दौरान उन्होंने दमदार प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी थी।

    उन्होंने छह मैचों में 72.50 के शानदार औसत से 145 रन बनाए और अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी कला से 14.87 की औसत से आठ विकेट भी लिए थे।

    आगामी विश्व कप में इस अनुभवी खिलाड़ी की भूमिका अहम रहने वाली है।

    #5

    हरमनप्रीत कौर (भारत)

    भारत की विस्फोटक बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर भी आगामी विश्व कप में आकर्षण का बड़ा केंद्र होंगी।

    भारतीय कप्तान इस टूर्नामेंट में पांच शतक जमाने वाली बल्लेबाजों में से एक हैं।

    वह दुनिया की सबसे अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच (146) खेलने वाली और पांचवीं सबसे ज्यादा रन (2,940) बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

    हरमनप्रीत भारत की ओर से महिला विश्व कप में दूसरी सबसे ज्यादा रन (458) बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिला टी-20 विश्व कप
    महिला क्रिकेट
    स्मृति मंधाना
    सोफी डिवाइन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    महिला टी-20 विश्व कप

    महिला टी-20 विश्व कप: अब तक शतक लगाने वाली चार बल्लेबाजों पर एक नजर टी-20 क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह महिला टी-20 विश्व कप 2020
    महिला टी-20 विश्व कप: चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, जानिए पहले तीन का हाल महिला टी-20 विश्व कप 2020
    महिला टी-20 विश्व कप: श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानें पिच रिपोर्ट समेत अहम बातें महिला टी-20 विश्व कप 2020

    महिला क्रिकेट

    महिला क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बने ट्राय कूले भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप: रवांडा की गेंदबाज का एक्शन मिला अवैध, गेंदबाजी पर लगा बैन टी-20 विश्व कप
    महिला इंडियन प्रीमियर लीग: प्लेइंग इलेवन में पांच विदेशी खिलाड़ियों की अनुमति दे सकती है BCCI विमेंस प्रीमियर लीग

    स्मृति मंधाना

    ICC ने चुनी 2021 की टी-20 टीम ऑफ द ईयर, बाबर आजम को बनाया कप्तान क्रिकेट समाचार
    महिलाओं में 2021 की 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर' बनी स्मृति मंधाना क्रिकेट समाचार
    महिलाओं में 2021 की 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर' बनी स्मृति मंधाना के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े क्रिकेट समाचार
    द हंड्रेड: मंधाना और जेमिमाह को उनकी टीमों ने किया रिटेन, शफाली को किया गया रिलीज महिला क्रिकेट

    सोफी डिवाइन

    न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का ऐतिहासिक फैसला, महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को दी जाएगी बराबर मैचफीस क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025