NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप 2023: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी 
    अगली खबर
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी 
    पहले खिताब की तलाश में होगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIWomen)

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी 

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 05, 2023
    07:13 pm

    क्या है खबर?

    महिला टी-20 विश्व कप का आठवां संस्करण 10 फरवरी को मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच से शुरू हो जाएगा।

    हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने पहले खिताब की तलाश में होगी। साल 2020 में खेले गए पिछले संस्करण में भारतीय टीम उपविजेता बनी थी।

    इस बीच भारतीय टीम के बारे में सभी अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    कार्यक्रम 

    12 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम

    भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 12 फरवरी को मुकाबले से करेगी।

    इसके बाद भारतीय टीम 15 फरवरी को वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के साथ भिड़ेगी।

    भारत 18 फरवरी को इंग्लैंड टीम के खिलाफ मैच खेलेगा। उसके बाद 20 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगा। भारत के पास ग्रुप-B में शीर्ष दो में रहने का अच्छा मौका होगा।

    प्रदर्शन 

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

    भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी है। स्मृति मंधाना और शफाली वर्मा के कंधो पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। इनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत शीर्षक्रम में अपने अनुभव के जरिए उपयोगिता साबित करना चाहेगी।

    रेणुका सिंह ठाकुर की अगुवाई में तेज गेंदबाजी विभाग भी काफी मजबूत नजर आ रहा है। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन टीम की सफलता को काफी हद तक प्रभावित करेगा।

    लेखा-जोखा 

    नया इतिहास लिखना चाहेगा भारत 

    भारतीय टीम ने अब तक सातों संस्करण में हिस्सा लिया है और तीन बार सेमीफाइनल (2009, 2010 और 2018) से आगे नहीं बढ़ सकी थी। वहीं तीन बार (2012, 2014 और 2016) भारत पहले राउंड से भी आगे नहीं बढ़ सका था।

    इनके अलावा 2020 में भारत उपविजेता रहा था, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शिकस्त मिली थी।

    जानकारी

    टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम 

    महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर , राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे।

    आंकड़े 

    टी-20 विश्व कप में भारत से सर्वाधिक रन और विकेट वाले खिलाड़ी 

    पूर्व भारतीय दिग्गज मिताली राज ने टी-20 विश्व कप में 24 मैचों में 40.33 की औसत से 726 रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। वहीं हरमनप्रीत ने लगभग 20 की औसत से 458 रन बनाए हैं।

    विश्व कप में भारत से सर्वाधिक विकेट पूनम यादव ने लिए हैं। उन्होंने 18 मैचों में 13.82 की औसत से 28 विकेट लिए हैं। उनके बाद इस सूची में राधा यादव (14) हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिला टी-20 विश्व कप
    टी-20 क्रिकेट
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल

    महिला टी-20 विश्व कप

    महिला टी-20 विश्व कप: जानें किस खिलाड़ी के नाम दर्ज है कौन सा रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    महिला टी-20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स महिला टी-20 विश्व कप 2020
    महिला टी-20 विश्व कप: अब बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानें पिच रिपोर्ट समेत अहम बातें क्रिकेट समाचार
    महिला टी-20 विश्व कप: धमाल मचा रहीं हैं हरियाणा की 16 वर्षीय शफाली, जानिए उनका सफर क्रिकेट समाचार

    टी-20 क्रिकेट

    बेथ मूनी बनीं ऑस्ट्रेलिया की साल की बेस्ट महिला क्रिकेटर, वनडे में भी रहीं बेस्ट ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप से पहले फिट हुईं एलिसा हीली, खेलेंगी टूर्नामेंट के सभी मुकाबले महिला टी-20 विश्व कप
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर
    ऑस्ट्रेलिया पर शफाली वर्मा का बयान, कहा- पुरुषों के खिलाफ खेलने का होता है अहसास शफाली वर्मा
    चौथा टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिलाओं को 7 रन से हराया, जानिए जरूरी आंकड़े ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिलाओं को टी-20 सीरीज में 4-1 से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    सूर्यकुमार यादव बनाम श्रेयस अय्यर: वनडे क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना सूर्यकुमार यादव
    शुभमन गिल बनाम ईशान किशन: वनडे क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली ने लगाया अपना 45वां वनडे शतक, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की विराट कोहली
    रोहित शर्मा बनाम वीरेंद्र सहवाग: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े? वीरेंद्र सहवाग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025