Loading...
ICC महिला टी-20 रैंकिंग: दीप्ति शर्मा को हुआ फायदा, छठे स्थान पर पहुंची
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ICC टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं (तस्वीर: फाइल)

ICC महिला टी-20 रैंकिंग: दीप्ति शर्मा को हुआ फायदा, छठे स्थान पर पहुंची

Sep 08, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 एशिया कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने ICC महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ी बढ़त हासिल की है। दाएं हाथ की इस ऑफ-स्पिनर ने ताजा रैंकिंग में 2 स्थानों का सुधार करते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है। वह एशिया कप में अब तक 3 मैचों में 8 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

नजर

शीर्ष स्थान पर हैं दीप्ति की नजर

दीप्ति पिछले साल दिसंबर में पहली बार महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थीं।

वह फिलहाल अपनी टीम साथी श्री चरानी से सिर्फ 60 रेटिंग अंक पीछे हैं, जो वर्तमान में 779 रेटिंग अंकों के साथ नंबर 1 बनी हुई हैं।

इन दोनों भारतीय सितारों के बीच अन्य खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, नॉनकुलुलेको म्लाबा और लॉरेन बेल मौजूद हैं।

ऐसे में दिप्ती की कोशिश फिर से शीर्ष पर पहुंचने की है।

विकेट

महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक विकेट

महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दीप्ति के नाम एक अनोखा और ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज है।

एशिया कप के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ उन्होंने बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए थे। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर (पुरुष या महिला) हैं।

दीप्ति महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 152 मैचों में 19.10 की शानदार औसत से 176 विकेट अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT

फायदा

रैंकिंग में इन अन्य खिलाड़ियों को हुआ लाभ

ताजा रैंकिंग अपडेट में कई अन्य वैश्विक खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।

बांग्लादेश की मारुफा अख्तर 19 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 18वें पायदान पर पहुंच गईं।

श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू 5 स्थानों के सुधार के साथ संयुक्त रूप से 28वें स्थान पर आ गईं।

बांग्लादेश की ही सल्ताना खातून 9 अंकों के फायदे के साथ संयुक्त रूप से 37वें और थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग (47वें) और सुलेपॉर्न लाओमी (53वें) स्थान पर पहुंच गई हैं।

ADVERTISEMENT