LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: क्यों इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं हार्दिक पांड्या?
हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन इस विश्व कप में कमाल का रहा है (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: क्यों इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं हार्दिक पांड्या?

Mar 02, 2026
06:17 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस अहम मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश करेगी। इस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। ऐसे में आइए इस बड़े मुकाबले से पहले उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ ऐसे हैं हार्दिक के आंकड़े 

हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2017 में खेला था। वह भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 18 पारियों में 29.57 की औसत और 148.38 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन रहा है। उनसे ज्यादा रन रोहित शर्मा (467) और विराट कोहली (648) ने बनाए हैं।

गेंदबाज

गेंदबाजी में ऐसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन 

हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 20 मुकाबलों की 19 पारियों में 24.78 की औसत से 19 विकेट चटकाए हैं। इस खिलाड़ी ने 2 बार 4 विकेट हॉल लिया है। उनकी इकॉनमी रेट 8.26 की रही है। हार्दिक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/33 का रहा है। हार्दिक के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल (16) और वरुण चक्रवर्ती (14) हैं।

Advertisement

टी-20

टी-20 विश्व कप में ऐसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन 

हार्दिक ने बतौर बल्लेबाज टी-20 विश्व कप में 31 मैच खेले हैं। इसकी 23 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 29.38 की औसत से 529 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 146.53 की रही है। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन रहा है। बतौर गेंदबाज उन्होंने 28 पारियों में 24.56 की औसत से 30 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी 8.56 की रही है। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/20 का रहा है।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है हार्दिक का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

हार्दिक ने अब तक 136 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 107 पारियों में 28.39 की औसत और 145.36 की स्ट्राइक रेट से 2,243 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 71* रन रहा है। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 123 पारियों में 27.19 की औसत के साथ 111 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/16 का रहा है।

Advertisement