Loading...
ICC टी-20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान में पहुंचे, जसप्रीत बुमराह को भी हुआ फायदा 
अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान में पहुंचे (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ICC टी-20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान में पहुंचे, जसप्रीत बुमराह को भी हुआ फायदा 

Sep 16, 2026
02:05 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को फायदा पहुंचा है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में उम्दा बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह समेत भारतीय गेंदबाजों ने भी रैंकिंग में बेहतरी हासिल की है।

अभिषेक 

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने किया है कमाल 

अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 में 32 गेंदों में 82 रन की पारी खेली थी।

उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए थे। इसके बाद दूसरे टी-20 में इस युवा बल्लेबाज ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए।

इस दमदार प्रदर्शन के बाद उनके 862 रेटिंग अंक हो गए हैं। उनसे आगे सिर्फ ईशान किशन हैं, जिनके 913 अंक हैं।

वहीं, तिलक वर्मा एक पायदान के नुकसान के साथ 8वें स्थान पर पहुंचे हैं।

गेंदबाज 

भारतीय गेंदबाजों को भी हुआ फायदा 

अफगानिस्तान की सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद बुमराह (7 पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर), अर्शदीप सिंह (11 पायदान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर) और अक्षर पटेल (6 पायदान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर) ने छलांग लगाई है।

सिर्फ पहले टी-20 में खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती 2 पायदान ऊपर चढ़कर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अर्शदीप ने 5 विकेट चटकाए हैं। बुमराह और अक्षर ने 2-2 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को वनडे रैंकिंग में हुआ फायदा 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है।

हाल ही में कंगारू टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया था।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने उस मैच में 5 विकेट लिए। उन्होंने वनडे रैंकिंग में 20 पायदान की छलांग लगाई है और अब वह 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

पहले वनडे में 109 रन की पारी खेलने के लिए मैट रेनशॉ 68वें स्थान पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENT

टेस्ट 

टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने लगाई छलांग 

टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की रेटिंग में सुधार हुआ है और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 21 विकेट लिए थे। वह 2 पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

जोश टंग 2 पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सीरीज में 19 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT