LOADING...
ICC ने कनाडा क्रिकेट की सदस्यता निलंबित की, बैठक में लिए गए ये अहम फैसले
ICC ने कनाडा क्रिकेट की सदस्यता निलंबित की (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ICC ने कनाडा क्रिकेट की सदस्यता निलंबित की, बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

Jun 01, 2026
05:29 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कठोर कार्रवाई करते हुए कनाडा क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। क्रिकबज के मुताबिक, यह फैसला अहमदाबाद में संपन्न हुई ICC की बोर्ड मीटिंग के दौरान लिया गया। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के अनुसार, कनाडा क्रिकेट ने सदस्यता की शर्तों का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उनके खिलाफ ये कदम उठाया गया है। इसके अलावा भी ICC की बैठक में कुछ अहम फैसले लिए गए।

icc 

ICC के टूर्नामेंट में हिस्सा लेना जारी रखेगी कनाडा की टीम

सदस्यता के निलंबन के बावजूद कनाडा की राष्ट्रीय टीमें ICC के टूर्नामेंट में हिस्सा लेती रहेंगी और इसके चलते उन्हें फंड भी मिलता रहेगा। ICC ने इसकी देखरेख की जिम्मेदारी गवर्निंग बॉडी को सौपीं है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इन दिक्कतों का खिलाड़ियों पर कोई बुरा असर न पड़े। ICC ने यह भी बताया कि क्रिकेट कनाडा को सदस्यता बहाल करने के लिए कुछ शर्तें दी जाएंगी, जिनका लक्ष्य प्रशासनिक कमियों को दूर करना होगा।

पिंक बॉल 

टेस्ट में पिंक बॉल के ट्रायल की मिली मंजूरी 

बैठक में टेस्ट क्रिकेट में पिंक बॉल ट्रायल को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत कुछ परिस्थितियों में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान लाल गेंद की जगह पिंक बॉल इस्तेमाल करने का परीक्षण किया जाएगा। टेस्ट में खराब रोशनी में भी पिंक बॉल से खेला जा सकता है। इसे ही ध्यान में रखते हुए यह प्रयोग किया जाएगा। यदि यह सफल होता है, तो भविष्य में टेस्ट के नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Advertisement

प्रमुख बातें 

बैठक में लिए गए ये प्रमुख फैसले

इसके अलावा ICC ने गेंदबाजों के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर नजर रखने के लिए तकनीक के बेहतर इस्तेमाल पर भी चर्चा की। इसमें मैच अधिकारियों को हॉक-आई (Hawk-Eye) डेटा के इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई है। अंतरराष्ट्रीय मैचों में कोचों को ड्रिंक्स ब्रेक में खिलाड़ियों से बात करने की अनुमति मिलेगी। इसके साथ-साथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली और दूसरी पारी के बीच 15 मिनट का अंतराल निर्धारित किया गया है।

Advertisement

जानकारी

महिला चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम में हुआ बदलाव 

ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। पहले ये टूर्नामेंट जून-जुलाई में होना था, लेकिन अब 14-28 फरवरी, 2027 को आयोजित किया जाएगा।

Advertisement