Loading...
ICC रैंकिंग: मिचेल स्टार्क बने टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज
मिचेल स्टार्क नंबर-1 गेंदबाज बने हैं (फाइल तस्वीर)

ICC रैंकिंग: मिचेल स्टार्क बने टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज

Nov 04, 2026
02:16 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी मुकाबले में स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस मैच में 9 विकेट चटकाए थे। इसी कारण उन्होंने रैंकिंग में छलांग लगाई।

रैंकिंग

जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ चुके हैं स्टार्क 

स्टार्क ने पहली बार अगस्त में टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया था। तब उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा था।

हालांकि, गकेबरहा में दूसरे टेस्ट में 6 विकेट लेने के बाद यानसन शीर्ष पर पहुंच गए थे।

केपटाउन टेस्ट में उन्हें केवल 3 विकेट ही मिल पाया, जबकि स्टार्क ने 9 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी हासिल की। हालांकि, उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी।

स्पिन

साइमन हार्मर को मिला बड़ा फायदा 

न्यूलैंड्स में खेले गए टेस्ट मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे साइमन हार्मर को भी शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को सीरीज अपने नाम करने में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद ICC की ताजा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में हार्मर ने 9 स्थान की छलांग लगाई है। वह अब 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

इस तरह उन्होंने अपने साथी कगिसो रबाडा को एक स्थान पीछे छोड़ दिया है।

ADVERTISEMENT

वनडे

वनडे क्रिकेट में इन खिलाड़ियों को हुआ फायदा 

वनडे गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को फायदा हुआ है।

शाहीन एक स्थान ऊपर चढ़कर 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि रऊफ ने 5 स्थान की छलांग लगाकर 24वां स्थान हासिल किया है।

वहीं, बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान 9 स्थान ऊपर चढ़कर 37वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के बेन डकेट छठे और श्रीलंका के पवन रत्नायके 16वें स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT

टी-20 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन खिलाड़ियों को हुआ फायदा 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को ताजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

वह 2 स्थान ऊपर चढ़कर 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने भी 13 स्थान की छलांग लगाई है और अब 24वें नंबर पर हैं।

वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में मिचेल सैंटनर 2 स्थान ऊपर चढ़कर 5वें और जैकब डफी 23 स्थान की छलांग लगाकर 23वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENT