LOADING...
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: मिचेल स्टार्क और शफाली वर्मा दिसंबर 2025 के लिए हुए नामांकित 
एशेज में स्टार्क ने किया था कमाल (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: मिचेल स्टार्क और शफाली वर्मा दिसंबर 2025 के लिए हुए नामांकित 

Jan 08, 2026
03:50 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दिसंबर 2025 के 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को नामांकित किया। उन्होंने एशेज सीरीज 2025-26 में अपनी गेंदबाजी से अंतर पैदा किया। ICC ने स्टार्क के अलावा वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स और न्यूजीलैंड के जैकब डफी को भी नामित किया। महिलाओं में भारत की शफाली वर्मा, दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट और सुने लुस को नामांकित हुई हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

स्टार्क 

स्टार्क ने एशेज सीरीज में लिए सर्वाधिक 31 विकेट 

स्टार्क ने दिसंबर 2025 में एशेज सीरीज के दौरान गेंदबाजी में 16 विकेट लिए थे और बल्लेबाजी में 139 रन बनाए थे। एशेज 2025-26 में स्टार्क ने 10 पारियों में 19.93 की औसत के साथ 31 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन पर 7 विकेट लेना रहा। कोई भी दूसरा गेंदबाज 25 विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है।

शफाली 

दिसंबर में शफाली ने किया था कमाल 

दिसंबर 2025 में शफाली ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में कमाल किया था। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 5 पारियों में 80 की औसत से 241 रन बनाए थे। वोल्वार्ड्ट ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार 2 शतक (124 और 100*) रन बनाए थे। वह सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थी। उनकी साथी खिलाड़ी लुस ने आयरलैंड के विरुद्ध सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था।

Advertisement

ग्रीव्स

ग्रीव्स का कैसा रहा था प्रदर्शन?

ग्रीव्स ने न्यूजीलैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में 6 पारियों में 56.60 की औसत के साथ 283 रन बनाए थे। वह अपनी टीम की ओर से उस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट में नाबाद दोहरा शतक 202* लगाया था और मैच को ड्रॉ कराया था। उन्होंने माउंट माउंगानुई में खेले गए तीसरे टेस्ट में 43 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

जैकब डफी

जैकब डफी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में लिए थे सर्वाधिक विकेट 

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी की अहम भूमिका रही थी। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 3 मैचों में 15.43 की औसत के साथ सर्वाधिक 23 विकेट लिए थे। उन्होंने 3 पारियों में 5 विकेट हॉल ही लिए थे। डफी ने 2025 में सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल 36 मैच खेले, जिसमें 17.11 की औसत के साथ 81 विकेट लिए थे। वह बीते साल सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हुए थे।

Advertisement