Loading...
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जुलाई महीने के लिए नामांकित हुए ये खिलाड़ी
हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था (फाइल तस्वीर)

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जुलाई महीने के लिए नामांकित हुए ये खिलाड़ी

Aug 10, 2026
05:13 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जुलाई महीने के 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स और बांग्लादेश के तंजिद हसन को नामांकित किया है। ग्रीव्स ने जुलाई के महीने में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, ब्रूक ने भारत के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था। बांग्लादेश के तंजिद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन

जुलाई में ऐसा था ग्रीव्स का प्रदर्शन 

ग्रीव्स ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 180 रन की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज वह टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल रहा था। उस सीरीज में टीम को 1-0 से जीत मिली थी।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने गेंदबाजी से 5/27 और 2/12 के आंकड़े दर्ज किए थे।

ग्रीव्स ने जुलाई में 71.66 की औसत से 215 रन बनाए थे। वहीं, 10.25 की औसत से 8 विकेट अपने नाम किए थे। 2 वनडे में उनके 32 रन थे।

भारत

ब्रूक ने भारत के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन 

ब्रूक ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मैचों में सिर्फ 31 रन बनाए थे। हालांकि, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके आंकड़े कमाल के रहे।

उन्होंने 5 मुकाबलों में 114.50 की उम्दा औसत और 214.01 की स्ट्राइक रेट के साथ 229 रन बनाए थे। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया था।

वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड को 4-0 से जीत मिली थी।

ADVERTISEMENT

बांग्लादेश

तंजिद के आंकड़ों पर एक नजर 

तंजिद जुलाई में बांग्लादेश के लिए वनडे और टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 मुकाबले खेले और 53 की औसत से 159 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 89.83 की रही।

वहीं, टी-20 सीरीज में उन्होंने 70 की शानदार औसत के साथ 140 रन बनाए। उन्होंने 127.27 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

वह दोनों सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे।

ADVERTISEMENT

महिला

महिला वर्ग में ये हुई नामांकित

महिला वर्ग में जुलाई महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज, श्रीलंका की हरशिता समरविक्रमा और इंग्लैंड की नैट स्किवर-ब्रंट नामांकित हुई हैं।

मैथ्यूज ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपनी छाप छोड़ी थी।

वहीं, समरविक्रमा ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था।

नैट स्किवर-ब्रंट ने टी-20 विश्व कप में अच्छा किया था।

ADVERTISEMENT