LOADING...
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: बांग्लादेश के नाहिद राणा ने अप्रैल महीने के लिए जीता पुरस्कार
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में राणा ने किया था कमाल (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: बांग्लादेश के नाहिद राणा ने अप्रैल महीने के लिए जीता पुरस्कार

May 14, 2026
04:47 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अप्रैल 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नाहिद राणा को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। नाहिद ने ओमान के जतिंदर सिंह और UAE के अजय कुमार को पीछे छोड़ते हुए ये सम्मान हासिल किया। दूसरी तरफ महिला वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट ने ये पुरस्कार जीता है। उन्होंने तीसरी बार ये मासिक पुरस्कार अपने नाम किया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

नाहिद राणा

नाहिद राणा ने अप्रैल में किया था उम्दा प्रदर्शन 

अपनी तेज गति के लिए मशहूर राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अप्रैल में हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में कमाल किया था। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कीवी टीम के विरुद्ध घरेलू वनडे सीरीज में 16.75 की औसत और 4.46 की इकॉनमी रेट के साथ सर्वाधिक 8 विकेट लिए थे। उन्होंने मीरपुर वनडे में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया था। बांग्लादेश ने वनडे सीरीज को 2-1 से जीती थी।

बयान 

नाहिद राणा ने अपने साथी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया 

राणा ने इस पुरस्कार जीतने के अवसर पर कहा, "न्यूजीलैंड जैसी विश्व-स्तरीय टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना बेहतरीन एहसास है। अपनी घरेलू जमीन पर अच्छा प्रदर्शन करना इस सीरीज को और भी खास बनाता है। मैं अपने टीम के साथियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस पूरी सीरीज के दौरान लगातार मेरा साथ दिया और मुझ पर भरोसा बनाए रखा।"

Advertisement