ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, जून 2026: नाथन स्मिथ ने शुभमन गिल को पछाड़कर जीता पुरस्कार
क्या है खबर?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जून 2026 के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नाथन स्मिथ को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। उन्होंने भारत के शुभमन गिल और बांग्लादेश के मोसद्देक हुसैन को पीछे छोड़ते हुए ये पुरस्कार अपने नाम किया है। दूसरी तरफ महिला वर्ग में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी डैनी व्याट हॉज को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। ऐसे में आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
प्रदर्शन
जून महीने में ऐसा रहा था स्मिथ का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्मिथ ने कमाल का प्रदर्शन किया था।
उन्होंने 3 मुकाबले खेले थे और 23 की औसत से 16 विकेट लिए थे। उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/70 का रहा था।
उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी।
स्मिथ सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
भारत
ऐसा रहा था गिल और मोसद्देक का प्रदर्शन
गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ जून में एकमात्र टेस्ट के दौरान 126 रन की पारी खेली थी। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक था।
वहीं, वनडे सीरीज में उन्होंने 2 पारियों में 238 रन बना दिए थे। लखनऊ वनडे में उन्होंने 154 रन की पारी खेली थी।
मोसद्देक ने जून महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' सीरीज रहे थे। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 157 रन बनाए थे।
महिला
डैनी व्याट हॉज के आंकड़ों पर एक नजर
व्याट हॉज ने जून के महीने में 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। इस दौरान 287 रन बनाने मे सफल रहीं थीं।
इन मुकाबलों में 5 मैच टी-20 विश्व कप 2026 के दौरान आए थे। उन्होंने 71.75 की धमाकेदार औसत और 151.85 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
उन्होंने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में ही 105 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 219 रन बनाए थे।
बयान
स्मिथ ने पुरस्कार मिलने के बाद कही ये बात
स्मिथ ने पुरस्कार मिलने के बाद कहा, "यह मेरे लिए बेहद खास है। इंग्लैंड का दौरा टीम के लिए शानदार रहा और यह सम्मान मिलना मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव है। मैं आमतौर पर व्यक्तिगत पुरस्कारों के लिए नहीं खेलता, लेकिन यह पहचान मिलना मुझे अच्छा लगता है। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं टीम की सीरीज जीत में योगदान दे सका।"
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को उन्हीं के घर में हराया था।