NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: सितंबर महीने के लिए दो भारतीय खिलाड़ी हुए नामांकित 
    अगली खबर
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: सितंबर महीने के लिए दो भारतीय खिलाड़ी हुए नामांकित 
    शुभमन गिल ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित हुए हैं (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: सितंबर महीने के लिए दो भारतीय खिलाड़ी हुए नामांकित 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 10, 2023
    12:01 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सितंबर महीने के 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान को नामांकित किया है।

    उनके अलावा ICC ने भारतीय क्रिकेट टीम के 2 खिलाड़ी, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को भी नामित किया है। शुभमन और सिराज का प्रदर्शन एशिया कप में शानदार रहा था।

    मलान ने सितंबर के महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी।

    आइए इस पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    सितंबर महीने में कैसा रहा शुभमन और सिराज का प्रदर्शन?

    शुभमन एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

    उन्होंने 6 मुकाबलों की 6 पारियों में 75.50 की उम्दा औसत के साथ 302 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 93.49 की रही है। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन रहा था।

    सिराज ने एशिया कप के दौरान 5 मैच खेले थे और 12.20 की उम्दा औसत के साथ 10 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/21 का रहा था।

    प्रदर्शन 

    कैसा रहा है सितंबर महीने में मलान का प्रदर्शन?

    मलान विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

    उन्होंने 3 मुकाबलों में 92.33 की धमाकेदार औसत से 277 रन बनाए थे। उस सीरीज में इस खिलाड़ी ने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे।

    उनकी स्ट्राइक रेट 92.33 की रही थी। दूसरे स्थान पर बेन स्टोक्स थे, जिन्होंने उस सीरीज में 3 मुकाबलों में 78.33 की औसत से 235 रन बनाए थे।

    विश्व कप

    शुभमन गिल अभी टीम से चल रहे हैं बाहर 

    शुभमन जिस फॉर्म में थे, उम्मीद की जा रही थी कि वह विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, उन्हें डेंगू हो गया और वह अब तक विश्व कप में 1 भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

    दूसरी तरफ मलान ने विश्व कप में वही शानदार फॉर्म जारी रखा है और बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप में उन्होंने शानदार 140 रन की पारी खेली है।

    यह वनडे विश्व कप में मलान का पहला शतक है।

    सिराज

    सिराज भी हैं शानदार फॉर्म में 

    साल 2023 में सिराज का प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने 15 मुकाबलों की 14 पारियों में 15.06 की औसत के साथ 31 विकेट झटके हैं।

    उनकी इकॉनमी रेट 4.85 की रही है। उन्होंने इस साल 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है।

    सिराज शुरू के ओवर में स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं, बीच के ओवरों में भी वह कारगर साबित होते हैं। सिराज की यॉर्कर गेंद भी काफी खतरनाक होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल
    मोहम्मद सिराज
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल
    IPL 2025: हरप्रीत बरार ने RR के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    हमास नेता मुहम्मद सिनवार का शव इजरायल का निशाना बनी गाजा सुरंग में मिला- रिपोर्ट इजरायल

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: भारत और नीदरलैंड के बीच अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ये 5 तेज गेंदबाज टूर्नामेंट में कर सकते हैं कमाल  वनडे क्रिकेट
    विश्व कप 2023: इन 5 ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें  वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: रोहित शर्मा ने बताया कौन होगा विजेता, भारतीय टीम की खूबियां भी गिनाईं वनडे विश्व कप 2023

    शुभमन गिल

    ICC रैंकिंग: शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजी तालिका में 5वें स्थान पर पहुंचे, भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ  ICC रैंकिंग
    एशिया कप 2023: वनडे क्रिकेट में इस साल इन एशियन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन एशिया कप क्रिकेट
    शुभमन गिल ने लगाया टी-20 करियर का पहला अर्धशतक, यशस्वी जायसवाल के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, बताया वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी-20 में क्यों नहीं बने रन भारतीय क्रिकेट टीम

    मोहम्मद सिराज

    विराट कोहली और मोहम्मद सिराज ने ICC वनडे रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग विराट कोहली
    पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद सिराज ने लगातार दूसरे मैच में झटके चार विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC ने 'मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर' का किया ऐलान, श्रेयस-सिराज को मिली जगह भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ खड़ा किया वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर  वनडे विश्व कप 2023
    एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को जीते 6 स्वर्ण सहित 12 पदक, ऐसा रहा प्रदर्शन  एशियाई खेल
    विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ लगे हैं सर्वाधिक शतक, जानिए अन्य का हाल वनडे विश्व कप 2023
    स्टीव स्मिथ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए क्या है कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025