Loading...
ICC वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, कुलदीप यादव को भी हुआ फयदा 
कोहली को हुआ फायदा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ICC वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, कुलदीप यादव को भी हुआ फयदा 

Sep 30, 2026
02:14 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली को फायदा हुआ है। वनडे प्रारूप में बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में कुलदीप यादव 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

कोहली 

कोहली ने पहले वनडे में लगाया था शतक 

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के दौरान नाबाद 139 रन की पारी खेली थी। यह उनके वनडे करियर का 55वां शतक साबित हुआ था।

अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 15,000 वनडे रन भी पूरे किए थे।

कोहली अब 796 रेटिंग अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ शुभमन गिल हैं, जिनके 816 रेटिंग अंक हैं।

भारत के रोहित शर्मा (753) चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

कुलदीप 

कुलदीप यादव को हुआ 4 पायदान का फायदा 

कुलदीप ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 10 ओवर में 40 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे। उन्हें अब ICC रैंकिंग में 4 पायदान का फायदा हुआ है।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप अब 623 रेटिंग अंक के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

उनके अलावा कोई अन्य भारतीय गेंदबाज शीर्ष-10 में शामिल नहीं हैं।

जसप्रीत बुमराह 2 पायदान के फायदे के साथ 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENT

भारतीय 

इन भारतीय खिलाड़ियों को हुआ नुकसान 

श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को वनडे रैंकिंग में नुकसान हुआ है। अय्यर एक पायदान के नुकसान के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, जायसवाल 3 पायदान के घाटे के साथ 81वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि ये दोनों खिलाड़ी मौजूदा वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं।

वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ उपकप्तान के तौर पर खेल रहे केएल राहुल 17वें स्थान पर बरकरार हैं।

ADVERTISEMENT

दक्षिण अफ्रीका 

इन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को हुआ फायदा 

दक्षिण अफ्रीका के तेम्बा बावुमा 10 पायदान ऊपर चढ़कर 32वें (556) स्थान पर पहुंच गए।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाया था।

उनके साथी बल्लेबाजी मैथ्यू ब्रीट्जके 19 पायदान की छलांग लगाकर 21वें (607) स्थान पर आ गए हैं।

डेविड मिलर ने दूसरे वनडे में शतक लगाया था। वह 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी में केशव महाराज 3 पायदान के फायदे साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENT