पाकिस्तान में जन्में UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर ICC ने लगाया 15 महीने का प्रतिबंध
क्या है खबर?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने UAE क्रिकेट टीम के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का प्रतिबंध लगाया है। दरअसल, उन्होंने सितंबर 2025 में हुए एक 'आउट-ऑफ-कंपटीशन' टेस्ट में एक प्रतिबंधित पदार्थ (मेस्टेरोलोन का मेटाबोलाइट) के सेवन की बात स्वीकार की थी और ICC के अनुसार, आसिफ पर लगा यह प्रतिबंध 8 सितंबर, 2025 से लागू होगा और 7 दिसंबर, 2026 तक चलेगा। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
बयान
ICC ने जारी किया बयान
ICC ने बयान जारी करते हुए कहा, "36 वर्षीय खिलाड़ी ने ICC एंटी-डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 के उल्लंघन की बात मानी और वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) तथा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ 'केस रिजाल्यूशन एग्रीमेंट' के जरिए सजा को स्वीकार किया।"
आसिफ किसी टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं या किसी क्लब या ICC की सदस्य संस्था की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन वे 8 दिसंबर से ही खेलने के लिए योग्य होंगे।
करियर
कैसा है आसिफ का अंतरराष्ट्रीय करियर?
आसिफ ने अपने वनडे करियर में अब तक 38 मैचों में 38.48 की औसत के साथ 1,270 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।
उन्होंने 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28.30 की औसत के साथ 1,302 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।
आसिफ का जन्म 15 फरवरी, 1990 को लाहौर में हुआ था। वह पाकिस्तान की ओर से अंडर-19 स्तर पर खेल चुके हैं।