NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC ने बहाल की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, कहा- अब नहीं हो रहा दायित्वों का उल्लंघन 
    अगली खबर
    ICC ने बहाल की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, कहा- अब नहीं हो रहा दायित्वों का उल्लंघन 
    ICC ने श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता पर लगा प्रतिबंध हटाया (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    ICC ने बहाल की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, कहा- अब नहीं हो रहा दायित्वों का उल्लंघन 

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 28, 2024
    08:20 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है।

    ICC ने कहा कि देश की क्रिकेट संस्था अब वैश्विक संस्था के सदस्यता दायित्वों का उल्लंघन नहीं कर रही है। ऐसे में उनका निलंबन हटाने का निर्णय किया गया है।

    ICC का यह निर्णय मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैफ अलार्डिस की हाल ही में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और खेलमंत्री हारिन फर्नांडो से हुई सार्थक बातचीत के बाद आया है।

    बयान

    ICC ने क्या जारी किया बयान?

    SLC पर लगे प्रतिबंध को हटाने की जानकारी खुद ICC ने एक्स पर पोस्ट कर दी है।

    इसमें लिखा है, 'ICC द्वारा श्रीलंका क्रिकेट पर नवंबर 2023 में लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया गया है। ICC निलंबन के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की गतिविधियों की निगरानी कर रही थी और वह अब संतुष्ट है कि SLC सदस्यता दायित्वों का उल्लंघन नहीं कर रहा है।'

    ICC का यह कदम श्रीलंका क्रिकेट के लिए बड़ी राहत देने वाला है।

    पृष्ठभूमि

    ICC ने क्यों लगाया था प्रतिबंध?

    वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बड़े अंतर से मिली हार के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री रणसिंघे ने बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था।

    सरकार की मानें तो यह कार्रवाई विश्व कप में प्रदर्शन के अलावा बोर्ड पर पिछले कुछ समय से मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद लिया गया था।

    क्रिकेट बोर्ड में सरकार के अत्यधिक दखल के बीच ICC ने 10 नवंबर, 2023 को SLC को निलंबित कर दिया था।

    आरोप

    ICC ने SLC पर लगाए थे गंभीर आरोप

    ICC ने सदस्यता निलंबित करने के दौरान कहा था कि SLC एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है और वह अपने कामकाज को स्वतंत्र रूप से चलाने में सक्षम नहीं है।

    वह देश में सरकार के दखल के बिना क्रिकेट के प्रशासन और नियमन जैसी जिम्मेदारियां निभाने में नाकाम रहा है।

    उस दौरान ICC ने SLC के कार्यों की निगरानी करने की भी बात कही थी।

    कार्रवाई

    ICC ने श्रीलंका से छीन ली थी अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी

    ICC ने SLC की सदस्यता निलंबित करने के बाद एक और बड़ा कदम उठाते हुए श्रीलंका से अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी भी छीन ली थी। उ

    सके बाद इसे दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिया गया था। यह SLC के लिए बड़ा झटका था।

    हालांकि, खेल मंत्री फर्नांडो के अनुरोध पर ICC ने श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी थी। आखिर में अब ICC ने निलंबन हटा दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    श्रीलंका क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    विश्व कप की मेजबानी करने वाले स्टेडियम का दौरा कर रही ICC की टीम, दिए सुझाव BCCI
    BCCI ने पिछले 5 सालों में आयकर के रूप में चुकाए 4,298 करोड़ रुपये  BCCI
    PCB चीफ अशरफ ने ICC की बैठक में BCCI की राजस्व वृद्धि पर उठाए थे सवाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    विश्व कप 2023 की ट्रॉफी ताजमहल पहुंची, पर्यटकों में लगी सेल्फी लेने की होड़ वनडे विश्व कप 2023

    श्रीलंका क्रिकेट

    रेप केस में फंसे श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलाका को सिडनी कोर्ट से मिली राहत  दनुष्का गुणाथिलाका
    न्यूजीलैंड दौरे के लिए श्रीलंका की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट के संबंधों में आई खटास, ये बनी विवाद की वजह  BCCI
    ICC विश्व कप 2023 क्वालीफायर के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    BBL 2023-24: ब्रिस्बेन हीट ने फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को हराया, दूसरी बार जीता खिताब बिग बैश लीग
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    मिचेल स्टार्क 350 टेस्ट विकेट झटकने वाले 5वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े मिचेल स्टार्क
    पहला टेस्ट: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की पहली पारी 246 पर सिमटी, भारतीय स्पिनरों का कमाल  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025