Loading...
ICC का बड़ा फैसला, तीसरे वनडे के बाद लगाया भारत और वेस्टइंडीज पर जुर्माना
भारत और वेस्टइंडीज पर जुर्माना लगा है (फाइल तस्वीर)

ICC का बड़ा फैसला, तीसरे वनडे के बाद लगाया भारत और वेस्टइंडीज पर जुर्माना

Oct 05, 2026
02:15 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पर शनिवार को मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। भारत पर मैच फीस का 20 प्रतिशत, जबकि वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भारत निर्धारित ओवर गति से 4 ओवर और वेस्टइंडीज 2 ओवर पीछे रहा। इसी वजह से दोनों टीमों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

सदस्य

ICC ने लगाया जुर्माना 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मैच रेफरी पैनल के सदस्य प्रकाश भट्ट ने दोनों टीमों पर यह जुर्माना लगाया है।

भारत और वेस्टइंडीज के कप्तानों ने अपनी गलती स्वीकार कर प्रस्तावित सजा को मान लिया। इसके चलते मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

दोनों टीमों पर आरोप मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद तथा चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे।

कार्रवाई धीमी ओवर गति से जुड़े नियमों के तहत की गई।

महीना

भारत पर लगा 10 महीने के बाद पहली बार जुर्माना 

यह वेस्टइंडीज पर पिछले 3 महीनों में धीमी ओवर गति से जुड़ी दूसरी कार्रवाई है।

इससे पहले जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे में टीम पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।

वहीं, भारत पर इससे पहले धीमी ओवर गति का जुर्माना दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर वनडे के दौरान लगा था।

तब भारतीय टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।

ADVERTISEMENT

सीरीज

आखिरी मुकाबले में मिली थी वेस्टइंडीज को जीत 

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बावजूद आखिरी मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

3 मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद मुल्लांपुर स्टेडियम में टीम ने रिकॉर्ड लक्ष्य का सफल पीछा किया।

शाई होप ने नाबाद 162 रन की कप्तानी पारी खेली और टीम को 352 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया।

वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया था।

ADVERTISEMENT

स्टेडियम

होप ने तीसरे वनडे में बनाया था ये रिकॉर्ड

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351/7 का स्कोर बनाया, जिसमें केएल राहुल का शतक (129*) शामिल रहा।

मैच में होप ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक 104 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने भारत के खिलाफ भारत की सरजमीं पर अपना चौथा शतक लगाया।

वह भारत की धरती पर भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

इस मामले में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ एबी डीविलियर्स (5) ने लगाए हैं।

ADVERTISEMENT