LOADING...
ICC की सालाना टीम रैंकिंग: टी-20 में शीर्ष पर बरकरार भारतीय टीम
टी-20 में शीर्ष पर बरकरार भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ICC की सालाना टीम रैंकिंग: टी-20 में शीर्ष पर बरकरार भारतीय टीम

May 05, 2026
04:07 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार (5 मई) को पुरुषों की सालाना टी-20 रैंकिंग की घोषणा की है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। बता दें कि इस साल भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब भी जीता था। इसके साथ ही भारत लगातार 2 संस्करण को जीतने वाला पहला देश बना था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

भारत 

मजबूती से शीर्ष पर बरकरार है भारत 

ताजा रैंकिंग में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मैचों को 100 प्रतिशत और पिछले 2 सालों के मैचों को 50 प्रतिशत रेटिंग दी गई है। ICC द्वारा जारी सालाना रैंकिंग में 275 अंकों के साथ भारतीय टीम ने अब इंग्लैंड (262 अंक) से अच्छी बढ़त बनाई हुई है। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 258 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के और करीब आ गई है।

टीम 

ऐसी है अन्य टीमों की स्थिति 

पुरुषों की रैंकिंग में शीर्ष 7 स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड (247 अंक) चौथे, दक्षिण अफ्रीका (244 अंक) पांचवें, पाकिस्तान (240) छठे और वेस्टइंडीज (233) सातवें स्थान पर मौजूद हैं। इसके बाद श्रीलंका के रेटिंग अंकों में 6 अंकों की गिरावट के कारण वह नौवें स्थान पर खिसक गया है, जबकि बांग्लादेश (225 अंक) आठवें स्थान पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान 220 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है।

Advertisement