Loading...
टी-20 विश्व कप 2028 के प्रारूप में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए नए नियम 
टी-20 विश्व कप के प्रारूप में कई बदलाव हुए हैं (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2028 के प्रारूप में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए नए नियम 

Jul 15, 2026
06:32 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी-20 विश्व कप के प्रारूप में बड़ा बदलाव किया है। नया प्रारूप टी-20 विश्व कप 2028 में लागू होगा। 20 टीमों वाला टूर्नामेंट पहले की तरह 55 मैचों का ही रहेगा, लेकिन इसमें 2 अतिरिक्त नॉकआउट मुकाबले जोड़े गए हैं। पहले चरण के मैच 40 से घटाकर 30 कर दिए गए हैं, जबकि दूसरे चरण के मुकाबले 12 से बढ़ाकर 20 कर दिए गए हैं। इसके अलावा सेमीफाइनल से पहले 2 एलिमिनेटर मुकाबले भी होंगे।

सुपर-8

सुपर-8 की जगह अब सुपर-10 होगा 

पहले 4 ग्रुप में 5-5 टीमें खेलती थीं। अब 5 ग्रुप होंगे और प्रत्येक ग्रुप में 4-4 टीमें रहेंगी। हर ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें अगले चरण में पहुंचेगी।

सुपर-8 की जगह सुपर-10 होगा। कुल 10 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक्र ग्रुप में 5 टीमें होंगी। दोनों ग्रुप की शीर्ष टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

वहीं, प्रत्येक ग्रुप की दूसरे स्थान की टीम दूसरे ग्रुप की तीसरे स्थान वाली टीम से एलिमिनेटर मैच खेलेगी।

IPL

IPL की तरह होगा एलिमिनेटर मुकाबला 

यह एलिमिनेटर वाला प्रारूप इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्लेऑफ की तरह होगा।

दोनों एलिमिनेटर मुकाबलों की विजेता टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

इसके बाद शीर्ष-4 टीमों के बीच 2 सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे और अंत में विजेता का फैसला फाइनल मुकाबले से होगा।

साल 2026 का टी-20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में खेला गया था। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

ADVERTISEMENT

बदलाव

विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के नियम भी बदले

टी-20 विश्व कप 2028 के लिए क्वालीफाई करने का रास्ता भी बदल दिया गया है।

2026 संस्करण में बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट खेलने वाली स्कॉटलैंड की टीम को अब सीधे यूरोप क्षेत्रीय फाइनल में जगह मिलेगी।

वहीं, 2026 विश्व कप में खेलने वाली टीमें जो 2028 के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाईं थी, उन्हें वैश्विक क्वालीफायर खेलना होगा।

इस वैश्विक क्वालीफायर की बाकी 8 जगहें अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और पूर्वी एशिया-प्रशांत क्षेत्र की क्वालीफिकेशन प्रतियोगिताओं से तय होंगी।

ADVERTISEMENT

टीम

ऐसे मिलेगा टीमों को टी-20 विश्व कप 2028 का टिकट 

वैश्विक क्वालीफायर में अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और पूर्वी एशिया-प्रशांत क्षेत्र की शीर्ष टीमों को 2028 टी-20 विश्व कप का टिकट मिलेगा।

इनके अलावा प्रदर्शन के आधार पर अगली 3 सर्वश्रेष्ठ टीमें भी मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

इस तरह पहले से सीधे क्वालीफाई कर चुकी 12 टीमों के साथ कुल 20 टीमें विश्व कप खेलेंगी।

हालांकि, इन बदलावों को अंतिम मंजूरी नवंबर में ICC की वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति की समीक्षा के बाद ही मिलेगी।

ADVERTISEMENT