ICC का बड़ा ऐलान, इन 12 मैदानों पर खेले जाएंगे वनडे विश्व कप 2027 के मुकाबले
क्या है खबर?
अगले साल होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) वनडे विश्व कप 2027 के लिए कुल 12 मेजबान स्थलों की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। जोहान्सबर्ग में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा की गई। दक्षिण अफ्रीका के 8 शहर, जिम्बाब्वे के 3 शहर और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है। ऐसे में आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।
मैदान
इन 12 मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले
विश्व कप 2027 के मेजबान स्थल
दक्षिण अफ्रीका
वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन (त्शवाने)
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन
किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड, डरबन
सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबेरहा
मंगाउंग ओवल, ब्लोमफोंटेन
बोलैंड पार्क, पार्ल
बफेलो पार्क, कुगोम्पो सिटी (पूर्व में ईस्ट लंदन)
जिम्बाब्वे
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
फाले मोसी ओआ टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, विक्टोरिया फॉल्स
नामीबिया
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
साल
24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा वनडे विश्व कप
50 ओवरों का विश्व कप 24 साल बाद फिर अफ्रीका लौटा है। इससे पहले 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी की थी।
2027 विश्व कप में शीर्ष 14 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
'थ्री नेशंस, वन हार्टबीट' थीम के साथ आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट तीनों देशों की एकता, विविधता और मेहमाननवाजी को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगा।
14वें संस्करण में दुनिया भर से क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों का जुटान होगा।
बयान
ICC अध्यक्ष जय शाह ने क्या कहा?
ICC अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि मेजबान शहरों और टूर्नामेंट ब्रांड का अनावरण विश्व कप की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
इससे क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह बढ़ेगा और खेल के सबसे बड़े वैश्विक आयोजनों में से एक के लिए माहौल बनेगा।
उन्होंने कहा कि 24 साल बाद विश्व कप का अफ्रीका लौटना क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण है।
उन्हें विश्वास है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मेहमाननवाजी, जुनून और सांस्कृतिक विविधता से इस टूर्नामेंट को यादगार बनाएंगे।
प्रारूप
इस प्रारूप में खेला जाएगा टूर्नामेंट
14 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। सबसे निचली रैंकिंग वाली 3 टीमें पहले 'सुपर सीरीज' खेलेगी। इस चरण से एक टीम मुख्य ग्रुप में पहुंचेगी।
12 टीमों को 6-6 के 2 समूहों में बांटा जाएगा। शीर्ष 3-3 टीमें और दोनों ग्रुप की चौथी सर्वश्रेष्ठ टीम 'सुपर 7' के लिए क्वालीफाई करेगी।
'सुपर 7' से शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में जाएगी।
पहली बार 'सुपर-7' चरण खेला जाएगा। 12 टीमों के बीच 30 मैच होंगे। वहीं, सुपर-7 में 21 मुकाबले खेले जाएंगे।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
𝐒𝐨𝐮𝐭𝐡 𝐀𝐟𝐫𝐢𝐜𝐚 🇿🇦 𝐙𝐢𝐦𝐛𝐚𝐛𝐰𝐞 🇿🇼 𝐍𝐚𝐦𝐢𝐛𝐢𝐚 🇳🇦
— ICC (@ICC) July 30, 2026
Three nations. One heartbeat. 1️⃣2️⃣ venues. One unforgettable #CWC27 in sight 🏆
For more details and to register your interest for the event ➡️ https://t.co/QLxDyjmGjC pic.twitter.com/1jyOQcjiaN