Page Loader
इयोन मोर्गन ने की मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा की तारीफ, कही ये बात
रोहित शर्मा हैं सबसे सफल IPL कप्तान (फोटो: ट्विटर/@IPL)

इयोन मोर्गन ने की मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा की तारीफ, कही ये बात

Mar 05, 2023
01:45 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ की है। जियोसिनेमा के कार्यक्रम में मोर्गन ने कहा कि वह मुंबई के लिए खेलना पसंद करते। मोर्गन ने कहा, "मैं मुंबई इंडियंस के लिए खेलना पसंद करता हूं। सबसे सफल IPL टीम और रोहित एक शानदार कप्तान हैं। सचिन टीम के मेंटोर हैं और टीम की महानता काफी अधिक है।" फिलहाल मोर्गन विमेंस प्रीमियर लीग में कमेंट्री कर रहे हैं।

करियर

इन टीमों के लिए IPL में खेल चुके हैं मोर्गन

मोर्गन ने 2010 से लेकर 2021 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL खेला है। उन्होंने 83 IPL मैचों में 22.66 की औसत के साथ 1,405 रन बनाए हैं। इस दौरान 68 के सर्वोच्च स्कोर के साथ उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं। 2021 में उनकी कप्तानी में KKR की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।