NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: भारत ने शुक्रवार को 2 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 
    अगली खबर
    एशियाई खेल: भारत ने शुक्रवार को 2 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 
    भारत ने शुक्रवार को शूटिंग में 5 पदक जीते (तस्वीर: एक्स/@Media_SAI)

    एशियाई खेल: भारत ने शुक्रवार को 2 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 29, 2023
    07:22 pm

    क्या है खबर?

    चीन के हांगझोउ में आयोजित हो रहे 19वें एशियाई खेल के छठे दिन भारतीय टीम ने अद्भुत प्रदर्शन किया।

    भारत ने शुक्रवार को 2 स्वर्ण सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए। इसी के साथ भारत के कुल 32 पदक हो गए हैं।

    भारत ने अब तक 8 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदक जीते हैं। भारत अंक तालिका में 5वें से चौथे स्थान पर आ गया है।

    आइए शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    शूटिंग टीम स्पर्धा में आया दिन का पहला स्वर्ण पदक 

    शुक्रवार की सुबह भारत के लिए स्वर्णिम सफलता लेकर आई।

    शूटिंग में ऐश्वर्य तोमर, अखिल श्योराण और स्वप्निल सुरेश की तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

    भारतीय टीम ने 1,769 अंकों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

    इस स्पर्धा में चीन के लिंशू, हाओ और जिया मिंग ने रजत पदक जीता, जबकि कोरिया गणराज्य ने कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई।

    रिपोर्ट

    शूटिंग में ही मिला भारत को दूसरा पदक 

    भारत को दिन का दूसरा पदक भी शूटिंग में ही मिला। ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल सुब्बाराजू ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

    भारतीय टीम ने कुल 1,731 का स्कोर बनाया। भारत, चीन से मामूली अंतर (5 अंक) से पिछड़ गया।

    इस स्पर्धा में चीन की रैंक्सिंग, ली और नान की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। चीनी ताइपे की निशानेबाजों ने ही कांस्य पदक हासिल किया।

    रिपोर्ट

    रामकुमार-साकेत ने टेनिस में दिलाया रजत 

    भारतीय टेनिस स्टार रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने भारत को पुरुष युगल स्पर्धा में दिन का तीसरा पदक (रजत) दिलाया।

    भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीनी ताइपे के जेसन जंग और यू हसिउ सू के खिलाफ 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।

    रामनाथन और साकेत ने फाइनल मुकाबले में शुरुआत तो शानदार की थी, लेकिन वह आगे अपनी लय बरकरार नहीं रखा पाए। इसका फायदा चीनी जोड़ी ने उठाया और जीत हासिल की।

    रिपोर्ट

    शूटिंग में भारत की बेटियों ने दिलाया स्वर्ण और रजत पदक 

    एशियाई खेलों में भारतीय टीम के गौरवशाली अभियान में बेटियों ने फिर से कमाल का प्रदर्शन किया।

    महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण और ईशा ने रजत पदक जीता।

    17 वर्षीय पलक ने 242.1 स्कोर के साथ एशियाई खेलों में नया रिकॉर्ड कायम किया।

    दूसरी ओर 18 वर्षीय ईशा ने 239.7 स्कोर के साथ रजत जीता। इसी स्पर्धा में पाकिस्तान की किश्माला ने 218.2 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

    रिपोर्ट

    स्क्वैश में महिलाओं ने दिलाया कांस्य पदक 

    शुक्रवार को भारत की झोली में स्क्वैश से भी एक पदक आया। जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, अनाहत सिंह और दीपिका पल्लीकल वाली भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने कांस्य पदक दिलाया।

    भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हांगकांग से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

    अनाहत ने फाइनल मुकाबले में अपना दमखम दिखाया, लेकिन ली का यी ने जीत हासिल की और मौजूदा चैंपियन हांगकांग को फाइनल में पहुंचा दिया।

    रिपोर्ट

    शूटिंग में ऐश्वर्य ने दिलाया रजत 

    भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल में 459.7 का स्कोर बनाकर 19वें एशियाई खेल में रजत पदक जीता।

    इसी स्पर्धा में भारत के स्वप्निल कुसाले चौथे स्थान पर रहे। चीनी निशानेबाज डु लिंशु ने 460.6 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

    चीन के ही तियान जियामिंग ने 448.3 का स्कोर करके कांस्य पदक जीता। यह छठे दिन शूटिंग में भारत का 5वां पदक रहा।

    रिपोर्ट

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 6-0 से हराया 

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

    भारतीय महिलाओं ने दूसरे मैच में मलेशिया हॉकी टीम को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हरा दिया।

    भारत से मोनिका, दीप ग्रेस इक्का, नवनीत कौर, वैष्णवी फाल्के, संगीता कुमारी और लालरेम्सियामी ने 1-1 गोल किए।

    इससे पूर्व भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में सिंगापुर को 13-0 के बड़े अंतर से हराया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    हॉकी समाचार
    निशानेबाजी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को हराया  मनिका बत्रा
    एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने नेपाल को हराया  टेबल टेनिस
    एशियाई खेल 2023: उद्धाटन समारोह में हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन ने थामा तिरंगा हरमनप्रीत सिंह
    एशियाई खेल 2023, सेमीफाइनल: बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानिए प्रीव्यू और ड्रीम इलेवन  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    हॉकी समाचार

    टोक्यो ओलंपिक: भारत के लिए निराशाजनक रहा आज का दिन टोक्यो ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, कांस्य पदक के लिए खेलेगी टोक्यो ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन से हारकर टूटा भारतीय महिला हॉकी टीम का कांस्य जीतने का सपना ओलंपिक

    निशानेबाजी

    #SportsHeroesOfIndia: निशाना लगाकर आम तोड़ने से लेकर विश्व की नंबर एक तीरंदाज बनने का सफर दीपिका कुमारी
    तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका कुमारी और अतानू दास की जोड़ी ने जीता मिक्स्ड इवेंट का स्वर्ण खेलकूद
    टोक्यो ओलंपिक: पिस्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण मनु ने गंवाया क्वालिफिकेशन का मौका टोक्यो ओलंपिक
    पैरालंपिक 2020: भारत भेजेगा अपना सबसे बड़ा दल, जानें इससे जुड़ी अहम बातें एथलेटिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025