NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: समय के साथ कितनी बदल गई हैं ये महिला सुपरस्टार्स, देखें
    खेलकूद

    WWE: समय के साथ कितनी बदल गई हैं ये महिला सुपरस्टार्स, देखें

    WWE: समय के साथ कितनी बदल गई हैं ये महिला सुपरस्टार्स, देखें
    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 06, 2019, 07:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE: समय के साथ कितनी बदल गई हैं ये महिला सुपरस्टार्स, देखें

    WWE में बहुत सी महिला रेसलर्स परफॉर्म कर रही हैं। इन महिला रेसलर्स को चाहने वालों की संख्या भी काफी ज़्यादा है। हालांकि, खुद को सुपरस्टार बना चुकी और लगातार परफॉर्म कर रही महिला रेसलर्स पहले कैसी दिखती थीं इसके बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे। आज के समय में काफी स्थिर करैक्टर बना चुकी कुछ महिला रेसलर्स के पहले की फोटो देखकर शायद आप भरोसा नहीं कर पाएंगे कि ये वही रेसलर्स हैं।

    'द क्वीन' में आया है काफी बदलाव

    वर्तमान समय में शार्लेट फ्लेयर WWE का काफी बड़ा नाम हैं और स्मैकडाउन लाइव पर विमेंस डिवीजन का मुख्य चेहरा हैं। शार्लेट की लंबाई काफी ज़्यादा है और उन्होंने उसी के हिसाब से अपने शरीर को भी मजबूत बना लिया है। हालांकि, पहले के समय में शार्लेट काफी अलग थीं और उनकी पहले की फोटो देखकर आप भी अचंभे में पड़ सकते हैं। द क्वीन ने पिछले कुछ सालों में अपने आपको काफी ज़्यादा बदला है।

    क्यूट से 'द मैन' बनी हैं बैकी

    फिन बैलर के साथ आयरलैंड में ट्रेनिंग लेने वाली बैकी लिंच काफी क्यूट हुआ करती थीं। 2013 में WWE आने तक भी वह काफी शांत और खूबसूरत लगती थीं। हालांकि, कंपनी ने उन्हें 'द मैन' बनाकर पूरी तरह से उनको बदल ही दिया। वर्तमान समय में दिखने वाली लिंच काफी गुस्सैल और सनकी किस्म की हैं। कंपनी लगातार उन्हें काफी मजबूत महिला रेसलर के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है जो कभी हार नहीं मानती है।

    चीयरलीडर से चैंपियन तक का सफर

    कार्मेला वर्तमान समय में काफी मशहूर महिला रेसलर बन चुकी हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि वह WWE में आने से पहले क्या करती थीं। WWE में आने से पहले कार्मेला चीयरलीडर थीं और वहीं से उन्हें प्रो रेसलिंग के बारे में जानकारी मिली थी। चीयरलीडिंग करने वाली कार्मेला और अब WWE रिंग में धाक जमा रही कार्मेला में काफी अंतर है। कार्मेला को फिलहाल काफी पुश भी किया जा रहा है।

    'द बॉस' में आया है काफी बदलाव

    साशा बैंक्स ने काफी कम समय में काफी ज़्यादा बदलाव दिखाया है। रेसलिंग करियर की शुरुआत में वह काफी चुलबुली सी लगती थीं। हालांकि, NXT आने के बाद उन्होंने अपने करैक्टर और लुक्स दोनों में काफी बदलाव लाया। फिलहाल उन्हें 'द बॉस' के रूप में जाना जाता है। साशा ने अपना वजन बढ़ाने के साथ ही अपने बालों और स्टाइल पर भी काफी ज़्यादा काम किया है। वह स्नूप डॉग की कज़न भी हैं।

    काफी ज़्यादा बदली हैं कंपनी की मालकिन

    स्टेफनी मैकमैहन फिलहाल WWE की सबसे शक्तिशाली महिला हैं। वह अपने पति ट्रिपल एच के साथ मिलकर WWE को संचालित करने का काम कर रही हैं। हालांकि, पिछले दो दशक से लगातार उन्हें WWE की कई स्टोरीलाइंस में इस्तेमाल किया गया है। WWE में एंट्री करने के समय स्टेफनी काफी मासूम और शांत दिखती थीं। फिलहाल के समय में स्टेफनी काफी बदल चुकी हैं और उन्हें बिजनेस का तरीका आ चुका है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE: पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन WWE समरस्लैम
    विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच विंस मैकमैहन
    राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन दिल्ली
    WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा अक्षय कुमार

    WWE रेसलमेनिया

    पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत WWE
    तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा WWE
    WWE और TNA दोनों की हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं ये पांच रेसलर्स WWE
    WWE में दिखेंगी 'द रॉक' की बेटी, पिता बोले- मुझे अपनी बेटी पर गर्व है WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: 'द रॉक' की बेटी की एंट्री, पहले धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां WWE
    WWE द्वारा रिलीज़ किए गए ये रेसलर्स बन सकते हैं सुपरस्टार्स WWE
    WWE: निक्की बेला का बड़ा खुलासा, कहा- दो बार हुआ था रेप WWE
    पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023