LOADING...
IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन?

IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन?

लेखन Neeraj Pandey
Oct 31, 2020
10:26 am

क्या है खबर?

सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार ने कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं और अपनी टीम को जीत दिलाई है। शनिवार को MI का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से अहम मुकाबले में होगा और एक बार फिर सूर्यकुमार अपने बल्ले की ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे। आइए जानते हैं अब तक DC के खिलाफ कैसा रहा है सूर्यकुमार का प्रदर्शन।

प्रदर्शन

DC के खिलाफ ऐसा रहा है सूर्यकुमार का प्रदर्शन

अब तक सूर्यकुमार ने DC के खिलाफ 12 मैचों में 142.95 की स्ट्राइक रेट के साथ 213 रन बनाए हैं। उन्होंने DC के खिलाफ पांच छक्के और 21 चौके लगाए हैं। उन्होंने 53 के सर्वोच्च स्कोर के साथ दो अर्धशतक लगाए हैं। DC के खिलाफ सूर्यकुमार का औसत 26.62 का रहा है। DC के खिलाफ रनों के मामले में वह शॉन मार्श (219) से आगे निकल सकते हैं।

रबाडा

रबाडा के खिलाफ ऐसा रहा है सूर्यकुमार का प्रदर्शन

DC के लिए तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा काफी अहम होंगे और उन्होंने अब तक सूर्यकुमार के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन भी किया है। अब तक सूर्यकुमार ने रबाडा की 16 गेंदों पर 22 रन बनाए हैं और दो बार उनका शिकार बने हैं। MI के खिलाफ रबाडा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। MI के खिलाफ पांच मैचों में रबाडा ने आठ विकेट लिए हैं जिसमें 2/23 उनका बेस्ट रहा है।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है सूर्यकुमार का प्रदर्शन

97 IPL मैचों में सूर्यकुमार ने 29.78 की औसत के साथ 1,906 रन बनाए हैं। उन्होंने लीग में 135.56 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और 10 अर्धशतक लगाया है। सूर्यकुमार ने 205 चौके और 55 छक्के लगाए हैं। इस सीजन उनका बल्ला खूब चला है और 12 मैचों में 40.22 की औसत के साथ उन्होंने 362 रन बनाए हैं। इसी सीजन उन्होंने 79 का अपना बेस्ट स्कोर भी बनाया है।

Advertisement

जानकारी

ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

16 अंकों के साथ MI प्ले-ऑफ में पहुंच चुकी है। DC के 14 अंक हैं और वे फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। MI का रन रेट +1.186 सबसे बेहतरीन है तो वहीं DC का रन रेट +0.030 का है।

Advertisement