Page Loader
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अश्विन और जडेजा के खिलाफ कैसा रहा है मार्नस लाबुशेन का प्रदर्शन?
मार्नस लाबुशेन का भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ प्रदर्शन (फोटो: ट्विटर/@ICC)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अश्विन और जडेजा के खिलाफ कैसा रहा है मार्नस लाबुशेन का प्रदर्शन?

Feb 08, 2023
12:06 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 9 फरवरी से शुरू हो रही भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में मार्नस लाबुशेन से काफी उम्मीदें होंगी। लाबुशेन ने 33 टेस्ट में 59.43 की औसत के साथ 3,150 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ पांच टेस्ट में उन्होंने 464 रन बनाए हैं। आगामी सीरीज में भी वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। अब तक लाबुशेन ने रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे स्पिनर्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

आंकड़े

अश्विन और जडेजा के खिलाफ कैसा रहा है लाबुशेन का प्रदर्शन?

अश्विन के खिलाफ लाबुशेन ने तीन मैचों में 184 गेंदों में 99 रन बनाए हैं। अश्विन के खिलाफ उनका औसत 49.5 का रहा है। हालांकि, दो बार वह अश्विन का शिकार भी बन चुके हैं। जडेजा के खिलाफ लाबुशेन ने तीन मैचों में 50 गेंदें खेली हैं और 30 रन बनाए हैं। जडेजा ने एक बार उनको आउट किया है। जडेजा के खिलाफ उनका औसत 30 का है। बता दें, नागपुर की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार हो सकती है।