Loading...
विराट कोहली का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर कैसा रहा है प्रदर्शन? हैरान कर देंगे आंकड़े
विराट कोहली का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर प्रदर्शन सामान्य ही रहा है

विराट कोहली का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर कैसा रहा है प्रदर्शन? हैरान कर देंगे आंकड़े

Jul 18, 2026
04:18 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस निर्णायक मुकाबले को दोनों टीमें हर हाल में जीतना चाहेगी क्योंकि दोनों सीरीज में 1-1 से बराबरी है। भारतीय टीम को मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। ऐसे में आइए लॉर्ड्स में कोहली के प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।

आंकड़े

लॉर्ड्स में खामोश ही रहा है कोहली का बल्ला

लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित मैदान पर कोहली का बल्ला लगभग खामोश ही रहा है। यह भारत के लिए बड़ी चिंता की बात है।

उन्होंने इस मैदान पर अब 9 पारियों में 22.66 की साधारण औसत से 204 रन बनाए हैं। इसमें कोई शतक और अर्धशतक नहीं है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन का रहा है।

उन्होंने इस मैदान पर 3 वनडे मैचों में 16, 45, 16 के स्कोर के साथ 77 रन ही बनाए हैं। उनकी औसत 25.66 की रही है।

करियर

कैसा रहा है कोहली का वनडे करियर?

कोहली ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2008 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 313 मुकाबले खेले हैं और इसकी 301 पारियों में 58.53 की उम्दा औसत के साथ 14,867 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 54 शतक और 78 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन रहा है।

कोहली ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन (2,652) श्रीलंका के खिलाफ बनाए हैं।

ADVERTISEMENT