रोहित शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीरीज में सबकी निगाहें दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर होंगी। वह सीमित ओवर क्रिकेट में टीम की सफलता का अहम हिस्सा रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ उनके आंकड़े भी प्रभावशाली हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर भी उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है। आइए इंग्लैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।
आंकड़े
इंग्लैंड के खिलाफ कैसे हैं रोहित के आंकड़े?
ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, रोहित ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 23 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 47 के शानदार औसत से 846 रन बनाए हैं।
इनमें 7 बार 50 या उससे अधिक रन शामिल हैं, जिनमें 3 शतक भी हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित के 796 रन सलामी बल्लेबाज के रूप में 49.75 के औसत से आए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ कम से कम 750 रन बनाने वाले केवल 5 अन्य सलामी बल्लेबाजों की औसत ही उनसे बेहतर है।
प्रदर्शन
इंग्लैंड की सरजमीं पर कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?
इंग्लैंड की सरजमीं पर रोहित का प्रदर्शन आधुनिक बल्लेबाज में सर्वश्रेष्ठ है।
इंग्लैंड में उन्होंने 27 वनडे मैचों में 64.91 की औसत से 1,428 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं।
उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 7 शतक और उतने ही अर्धशतक बनाए हैं, जिससे वह घरेलू टीम के गेंदबाजों के लिए एक बड़ा खतरा बन गए हैं।
किसी भी अन्य मेहमान बल्लेबाज ने इंग्लैंड में 5 शतक भी नहीं बनाए हैं।
करियर
कैसा रहा है रोहित का वनडे करियर?
रोहित ने साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 285 मैच की 277 पारियों में 48.33 की औसत और 92.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 11,720 रन रन बना चुके हैं।
इस दौरान उन्होंने 62 अर्धशतक के साथ 33 शतक भी जड़े हैं।
वह वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज भी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 264 रन का रहा है।