रोहित शर्मा का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर कैसा रहा है प्रदर्शन? चौंकाने वाले हैं आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस निर्णायक मुकाबले को दोनों टीमें हर हाल में जीतना चाहेगी क्योंकि दोनों सीरीज में 1-1 से बराबरी है। भारतीय टीम को मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। ऐसे में आइए लॉर्ड्स में रोहित के प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।
प्रदर्शन
लॉर्ड्स में कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?
इंग्लैंड में 7 वनडे शतक जड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित को भी लॉर्ड्स में निराशा हाथ लगी है। यह भारत के लिए और बड़ी चिंता है।
उन्होंने इस मैदान पर 5 मैच की 6 पारियों में 22.16 की साधारण औसत से 133 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन का रहा है।
उन्होंने इस मैदान पर 2 वनडे मैचों में 0 और 15 के स्कोर के साथ 15 रन ही बनाए हैं।
करियर
कैसा रहा है रोहित का वनडे करियर?
रोहित ने साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 287 मैच की 279 पारियों में 48.58 की औसत और 92.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 11,757 रन रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 62 अर्धशतक के साथ 33 शतक भी जड़े हैं।
वह वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज भी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 264 रन का रहा है।