LOADING...
IPL में राशिद खान का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
राशिद के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में राशिद खान का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

Apr 07, 2026
07:50 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 8 अप्रैल को होगा। GT ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में शिकस्त झेली है और शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी। GT के दिग्गज गेंदबाज राशिद खान अपने प्रदर्शन से मैच में अंतर पैदा करने की कोशिश करेंगे। इस बीच राशिद का DC के विरुद्ध प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

DC 

DC के खिलाफ राशिद ने लिए हैं 21 विकेट 

क्रिकइंफो के मुताबिक, राशिद ने DC के खिलाफ 19 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अपना पहला मैच 2017 में खेला था। उस सीजन की शुरुआत से सिर्फ जसप्रीत बुमराह (26) ने DC की टीम के खिलाफ उनसे ज्यादा विकेट लिए हैं। DC के खिलाफ कम से कम 17 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में राशिद का 6.48 का इकॉनमी रेट दूसरा सबसे अच्छा है। वह इस सूची में सिर्फ रविचंद्रन अश्विन (6.27) से पीछे हैं।

प्रदर्शन 

DC के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ राशिद का प्रदर्शन

राशिद ने केएल राहुल का 8 IPL मुकाबलों में सामना किया है ओर उन्हें 3 बार आउट करने में सफल रहें हैं। राहुल ने उनके खिलाफ 61 गेंदों में 59 रन बनाए हैं। डेविड मिलर को राशिद ने 2 बार आउट किया है। प्रोटियाज बल्लेबाज ने अफगान स्पिनर के विरुद्ध 13 गेंदों में 9 रन बनाए हैं। नितीश राणा के खिलाफ राशिद ने 79 गेंदों में 95 रन (9 पारियों में) दिए हैं और 2 बार आउट किया है।

Advertisement

करियर 

कैसा रहा है राशिद का IPL करियर?

राशिद ने साल 2017 में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह 138 मैचों में 23.96 की औसत और 7.10 की इकॉनमी रेट के साथ 160 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह 2 बार 4 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 विकेट का रहा है। बल्लेबाजी में वह 1 अर्धशतक की मदद से 600 से अधिक रन बना चुके हैं।

Advertisement