LOADING...
IPL में मोहम्मद शमी का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
शमी के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में मोहम्मद शमी का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

Apr 08, 2026
06:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से 9 अप्रैल को होगा। इस संस्करण में LSG ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच में जीत और एक में हार मिली है। अगले मैच में LSG के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी KKR के बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा लेते हुए दिखेंगे। इस बीच शमी के KKR के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

KKR 

KKR के खिलाफ 17 विकेट ले चुके हैं शमी 

अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए मशहूर शमी ने पहली बार 2014 में KKR के खिलाफ खेला था। अब तक वह छह फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस भारतीय तेज गेंदबाज ने KKR के खिलाफ 15 मैचों में 26.58 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट 7.79 रहा है। शमी ने KKR के खिलाफ किसी भी IPL मैच में अभी तक 4 या उससे ज्यादा विकेट (सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- 3/33) नहीं लिए हैं।

प्रदर्शन 

KKR के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ शमी का प्रदर्शन 

शमी ने अजिंक्य रहाणे का 8 IPL मुकाबलों में सामना किया है और उन्हें कभी आउट नहीं कर सके। रहाणे ने उनके खिलाफ 57 गेंदों में 94 रन बनाए हैं। मनीष पांडे को शमी ने 3 बार आउट किया है। इस अनुभवी बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज के विरुद्ध 40 गेंदों में 35 रन बनाए हैं। कैमरून ग्रीन ने शमी की 5 गेंदों में 8 रन (बिना आउट हुए) बनाए हैं।

Advertisement

करियर 

ऐसा है शमी का IPL करियर

शमी ने साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 121 मैचों में 8.55 की इकॉनमी और 27.83 की औसत से 136 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। वह इस लीग में अभी तक एक बार भी 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। इसी तरह, वह इस लीग में 6 टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Advertisement