LOADING...
मिचेल स्टार्क का टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
4 संस्करण में हिस्सा ले चुके हैं स्टार्क (तस्वीर: एक्स/@ICC)

मिचेल स्टार्क का टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

May 28, 2024
02:22 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 जून को ओमान के खिलाफ मैच से करेगा। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सिर्फ 1 खिताब जीता है और मिचेल मार्श की कप्तानी में टीम इस बार अपनी चुनौती पेश करेगी। कंगारू टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपने प्रदर्शन से मैच में अंतर पैदा करना चाहेंगे। इस बीच प्रत्येक संस्करण में स्टार्क के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

2012 

2012 में जोरदार रहा था स्टार्क का प्रदर्शन 

स्टार्क ने 2012 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और उसी साल पहली बार टी-20 विश्व कप में हिस्सा लिया। स्टार्क ने 6 मैचों में 16.40 की औसत के साथ 10 विकेट चटकाए थे। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7 से कम (6.83) की रही थी। वह तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उस संस्करण में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ अजंता मेंडिस (15) और शेन वॉटसन (11) ने लिए थे।

2014 

2014 में स्टार्क ने लिए थे 5 विकेट 

टी-20 विश्व कप 2014 बांग्लादेश में खेला गया था। उस संस्करण में स्टार्क ने 4 मैचों में 29.20 की औसत और 9.12 की इकॉनमी रेट के साथ 5 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 2 विकेट लिए थे। इसके अलावा पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 1-1 विकेट चटकाए थे। बता दें कि उस संस्करण में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई थी।

Advertisement

2021 

2021 में स्टार्क ने चटकाए थे 9 विकेट 

2021 का टी-20 विश्व कप UAE में खेला गया, जिसमें स्टार्क का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 7 मैचों में 27.55 की औसत और 9.18 की इकॉनमी रेट के साथ 9 विकेट लिए थे। उन्होंने 4 मैचों में 2-2 विकेट लिए थे। विशेष रूप से उस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराते हुए अपना पहला खिताब जीता था।

Advertisement

2022

2022 में स्टार्क ने किया था निराश 

2022 का टी-20 विश्व कप संस्करण ऑस्ट्रेलिया में ही खेला गया था। घरेलू परिस्थितियों में भी खेलते हुए स्टार्क ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पिछले संस्करण में इस तेज गेंदबाज ने 3 मैचों में 34.00 की औसत और 8.50 की इकॉनमी रेट के साथ 3 विकेट लिए थे। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 1 और आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 विकेट लिए थे। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई विकेट नहीं ले सके थे।

आंकड़े 

टी-20 विश्व कप में स्टार्क ने लिए हैं कुल 27 विकेट 

टी-20 विश्व कप में स्टार्क ने कुल 20 मैच खेले हैं, जिसमें 24.44 की औसत और 8.35 की इकॉनमी रेट के साथ 27 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने अब तक 60 मैच खेले हैं, जिसमें 23.33 की औसत के साथ 74 विकेट लिए हैं। इस दौरान वह 1 बार 4 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

Advertisement