LOADING...
जसप्रीत बुमराह का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 प्रारूप में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
जसप्रीत बुमराह का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा प्रदर्शन रहा है?

जसप्रीत बुमराह का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 प्रारूप में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Mar 07, 2026
04:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से भिड़ने को तैयार है। यह मैच 8 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 7 से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबकी निगाहें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर होंगी। वह इस महत्वपूर्ण मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। ऐसे में आइए इस मैदान पर उनके टी-20 आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

औसत

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15.19 की है बुमराह की औसत

ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, बुमराह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इनमें दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 15.19 की औसत से कुल 10 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 5.67 की रही है। यहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का है। भारत के लिए उन्होंने यहां 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 8.16 की औसत से 6 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 4.45 की रही है।

करियर

टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन?

बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में 269 मैचों में 20.30 की औसत से 341 विकेट लिए हैं। उनके नाम 2 बार 5 विकेट और 3 बार 4 विकेट लेने का कारनामा है। खास बात यह है कि उन्होंने 22 मेडन ओवर फेंके हैं। उनके टी-20 विकेटों में से 117 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 94 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18.57 की औसत से आए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.55 है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 12 मेडन ओवर फेंके हैं।

Advertisement