जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (14 जुलाई) से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर खास निगाहें रहेंगी, क्योंकि वह वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले यानी 968 दिन बाद इस प्रारूप में वापसी कर रहे हैं। उनका इंग्लैंड की सरजमीं पर काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। ऐसे में आइए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
आंकड़े
बुमराह के इंग्लैंड के खिलाफ कैसे रहे हैं आंकड़े?
ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2017 में खेला था।
उसके बाद से अब तक वह इंग्लिश टीम के खिलाफ 7 मैच खेले हैं, जिनमें 21.88 की औसत और 5.93 की इकॉनमी से 17 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/19 का रहा है, जो उन्होंने 2022 में द ओवल में किया था।
प्रदर्शन
इंग्लैंड की सरजमीं पर कैसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन?
इंग्लैंड की स्विंग और सीम-अनुकूल परिस्थितियां हमेशा बुमराह के अनुकूल रही हैं। उन्होंने वहां खेले मैचों में हमेशा विपक्षी टीम के ऊपरी क्रम को घुटने टेकने पर मजबूर किया है।
उन्होंने इंग्लैंड में अब तक कुल 16 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 21.63 की औसत और 4.52 की इकॉनमी से 30 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने एक बार 4 और एक बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/19 का रहा है।
करियर
कैसा रहा है बुमराह का वनडे करियर?
बुमराह ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 89 मैच की 88 पारियों में 23.55 की औसत और 4.59 की इकॉनमी रेट के साथ 149 विकेट चटका चुके हैं।
इस दौरान उन्होंने 6 बार 4 और 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/19 विकेट का ही रहा है।
वह इंग्लैंड की धरती पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।