IPL में जसप्रीत बुमराह का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 29 अप्रैल को होगा। MI ने अब तक 7 में से 2 मैच जीते हैं और 5 में शिकस्त झेली है। MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। वह अगले मैच में कमाल करना चाहेंगे। इस बीच बुमराह का SRH के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
SRH
SRH के खिलाफ बुमराह का प्रदर्शन
बुमराह ने SRH के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2014 में खेला था। IPL में इस टीम के खिलाफ अब तक बुमराह ने 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 24.94 की उम्दा औसत के साथ 19 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8 से कम (7.25) की रही है। SRH के खिलाफ उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 24 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है।
आंकड़े
SRH के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ बुमराह का प्रदर्शन
बुमराह ने SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खिलाफ 5 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्हें 2 बार आउट किया है। अभिषेक ने इस दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ 23 गेंदों में 17 रन बनाए हैं। बुमराह IPL में ईशान किशन को आउट नहीं कर सके हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 8 गेंदों में 8 रन बनाए हैं। ट्रेविस हेड को भी बुमराह आउट नहीं कर सके हैं। हेड ने उनके खिलाफ 20 गेंदों में 22 रन बनाए हैं।
आंकड़े
शानदार रहा है बुमराह का IPL करियर
बुमराह IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला 2013 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 152 पारियों में 22.92 की औसत और 7.28 की इकॉनमी रेट से 185 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/10 का रहा है। तेज गेंदबाजों में बुमराह से ज्यादा विकेट सिर्फ भुवनेश्वर कुमार (225) ने लिए हैं।